MLA राज ने नगर आयुक्त से शहर की जर्जर सड़कों के शीघ्र निर्माण की माँग, 30 नवम्बर तक कार्य शुरू नहीं होने पर 01दिसंबर से बेमियादी धरने की चेतावनी…

MLA राज ने नगर आयुक्त से शहर की जर्जर सड़कों के शीघ्र निर्माण की माँग, 30 नवम्बर तक कार्य शुरू नहीं होने पर 01दिसंबर से बेमियादी धरने की चेतावनी…

धनबाद (DHANBAD): धनबाद विधायक एवं झारखंड विधानसभा के सचेतक राज सिन्हा ने आज नगर आयुक्त से वार्ता धनबाद शहर क्षेत्र के विकास से संबंधित अनेक महत्वपूर्ण विषयों पर गंभीरता से चर्चा की..

विधायक राज ने कहा कि धनबाद नगर निगम क्षेत्र की कई प्रमुख सड़कों की स्थिति अत्यंत दयनीय है, जिसके कारण आम लोगों को प्रतिदिन कठिनाइयों का सामना करना पड़ रहा है। उन्होंने नगर आयुक्त से कहा कि बरटांड़ पंडित क्लिनिक रोड, राजकीय पॉलिटेक्निक से पान्डरपाला मुख्य सड़क, गांधी नगर सब्ज़ी बगान मुख्य सड़क, डी.एस. कॉलोनी मुख्य सड़क, माडा कॉलोनी मुख्य सड़क, विनोद नगर मुख्य सड़क, मनईटांड़ गोल बिल्डिंग से छठ तालाब होते हुए भोक्ता मेला मार्ग से पथराकुलही मुख्य सड़क सहित शहर के समस्त जर्जर सड़कों के र्निर्माण का कार्य अगामी 30 नवम्बर 2025 तक हर हाल में प्रारम्भ किया जाए।

श्री सिन्हा ने स्पष्ट रूप से कहा कि यदि निर्धारित तिथि तक निर्माण कार्य शुरू नहीं किया गया, तो वे 01 दिसम्बर 2025 से नगर निगम कार्यालय के मुख्य द्वार पर अनिश्चितकालीन धरने पर बैठने के लिए बाध्य होंगे।

उन्होंने कहा “जनहित के प्रश्न पर मैं मौन नहीं रह सकता। आम जनता की सुविधा और सम्मान मेरी सर्वोच्च प्राथमिकता है।”इसके अतिरिक्त विधायक राज सिन्हा ने शहीद रणधीर वर्मा स्टेडियम, हाउसिंग कॉलोनी दादा-दादी पार्क सहित अन्य सार्वजनिक पार्कों के निजीकरण प्रस्ताव का कड़ा विरोध किया। उन्होंने नगर निगम से यह माँग की कि जनता के हित में ऐसे सभी निजीकरण प्रस्तावों को तत्काल निरस्त किया जाए..

श्री सिन्हा ने कहा कि “ये पार्क और सार्वजनिक स्थल आम नागरिकों के मनोरंजन, स्वास्थ्य तथा खेलकूद के लिए हैं। इनका निजीकरण न केवल अनुचित है, बल्कि यह जनहित के मूल सिद्धांतों के भी विपरीत है।”
विधायक ने नगर आयुक्त से स्पष्ट कहा कि वह शहर के सौंदर्यीकरण एवं नागरिक सुविधाओं के सुधार हेतु त्वरित, पारदर्शी एवं जनहितकारी कार्रवाई सुनिश्चित करे।
सिन्हा ने आश्वासन दिया कि वे स्वयं इन सभी विकास कार्यों की प्रगति पर नियमित रूप से निगरानी रखेंगे, ताकि धनबाद को एक स्वच्छ, सुंदर एवं सुव्यवस्थित शहर के रूप में पुनः स्थापित किया जा सके..

NEWS ANP के लिए धनबाद से ब्यूरो रिपोर्ट…

Comments

No comments yet. Why don’t you start the discussion?

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *