सिंदरी(DHANBAD) धनबाद के सिटी एसपी अजीत कुमार द्वारा अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी, कार्यालय सिन्दरी में आसन्न लोकसभा चुनाव के मद्देनजर एक गोष्ठी का आयोजन किया गया था, जिसमें निम्नांकित पुलिस पदाधिकारी उपस्थित थे..
- भूपेन्द्र प्रसाद राउत, अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी, सिन्दरी ।
- पु०नि० उषा रानी, पु०नि० जोरापोखर अंचल।
- पु०नि० ज्योति प्रकाश कुजूर, पु०नि० सिन्दरी अंचल ।
- पु०नि० शशि रंजन, पु०नि० सह थाना प्रभारी, झरिया ।
- पु०नि० राजेश प्रसाद सिन्हा, पु०नि०सह थाना प्रभारी, जोरापोखर थाना ।
- पु०अ०नि० अजीत कुमार, ओ०पी० प्रभारी, बोर्रागढ़।
- पु०अ०नि० पवन कुमार, ओ०पी० प्रभारी, घनुवाडीह।
- पु०अ०नि० सुमन कुमार, थाना प्रभारी, तिसरा ।
- पु०अ०नि० आशीष कुमार भारती, थाना प्रभारी, बलियापुर।
- पु०अ०नि० शैलेश कुमार, थाना प्रभारी, सिन्दरी।
- पु०अ०नि० अनील कुमार मंडल, ओ०पी० प्रभारी, गौशाला।
- पु०अ०नि० पवन कुमार पाठक, थाना प्रभारी, पाथरडीह।
- पु०अ०नि० सुरज कुमार रजक, थाना प्रभारी, सुदामडीह।
- पु०अ०नि० रंजीत कुमार राम, ओ०पी० प्रभारी, भाँरा।
- पु०अ०नि० आरूनिश रौशन, ओ०पी० प्रभारी, अलकडीहा।
- पु०अ०नि० रजनीकांत, ओ०पी० प्रभारी, लोदना।
उक्त बैठक में उपस्थित सभी थाना/ओ०पी प्रभारियों को आसन्न लोकसभा चुनाव के मद्देनजर स्वंतत्र एवं निष्पक्ष मतदान कराने हेतु निर्देशित किया गया। उक्त मतदान को प्रभावित करने वाले असमाजिक तत्वों के विरूद्ध आवश्यक निरोधात्मक कार्रवाई करने का निर्देश दिया गया। इसके अतिरिक्त आम जनता को अधिक से अधिक मतदान करने हेतु प्रोत्साहित करने का भी निर्देश दिया गया। - अपने-अपने थाना/ओ०पी० क्षेत्र में अवैध शराब, अवैध आर्म्स एवं अन्य अवैध कारोबारियों के विरूद्ध अभियान चलाकर अपराधिक गतिविधि में संलिप्त व्यक्तियों को गिरफ्तार करने का भी निर्देश दिया गया है। ताकि लोग निर्भिक होकर मतदान कर सके।
NEWS ANP के लिए सिंदरी से राज कुमार शर्मा के साथ प्रेम प्रकाश शर्मा की रिपोर्ट…
