पाकुड़(PAKUD): अमड़ापाड़ा थाना क्षेत्र के मांडरो गांव में 21 वर्षीय विवाहित संझली किस्कू ने फांसी लगाकर आत्महत्या करने का सनसनीखेज मामला प्रकाश में आया है ली प्राप्त जानकारी के मुताबिक सूचना मिलते ही पुलिस ने घटनास्थल पर पहुंचकर शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए पाकुड़ भेज दिया.
मिली जानकरी के अनुसार 21 वर्षीय संझली किस्कू की शादी एक सप्ताह पूर्व मांडरो गांव के संथाली टोला के फलेशन टुडू से आदिवासी रीति-रिवाज के साथ हुई.
ग्रामीणों ने बताया कि संझली किस्कू की शादी दो वर्ष पहले कुंडामटिया गांव में हुई थी. शादी के बाद संझली किस्कु का पति मिजोरम में काम करने चला गया. वह अभी तक अपने घर वापस नहीं आया है.
इसलिए परिजनों ने संझली किस्कू की दूसरी शादी मांडरो संथाली गांव के फलेशन टुडू के साथ करा दी. मौके पर एसआई दिलीप कुमार बास्की सहित पुलिस बल मौजूद थे. थाना प्रभारी अनिल गुप्ता ने बताया कि मामले में अग्रेतर कार्रवाई की जा रही है….
NEWS ANP के लिए पाकुड़ से जयदेव की रिपोर्ट..
