पश्चिम बंगाल पुलिस के हत्थे चढ़ा दस लाख का इनामी माओवादी नेता सब्यसाची गोस्वामी, काफी समय से पुलिस और NIA कर रही थी तलाश..

कोलकाता(KOLAKATA): पश्चिम बंगाल पुलिस को एक बड़ी सफलता हाँथ लगी है, पुलिस ने माओवादी नेता सब्यसाची गोस्वामी को गिरफ्तार कर लिया है, सब्यसाची पुलिस ही नही बल्कि NIA की लिस्ट मे भी वांटेड था, NIA ने सब्यसाची को पकड़वाने मे मदद करने वाले को दस लाख रुपए इनाम के रूप मे देने की घोसणा भी कर रखी थी,

पुलिस और NIA की टीम को लम्बे समय से चल रही तलासी के बाद पश्चिम बंगाल पुलिस को यह सफलता हाँथ लगी है और पुलिस ने गुप्त सुचना के आधार पर सब्यसाची को पुरुलिया से गिरफ्तार कर लिया है,

पुलिस सूत्रों की अगर माने तो सब्यसाची माओवादियों की सेंट्रल कमिटी का सदस्य था, बताया यह भी जा रहा है की वह जंगलमहल मे पुलिस की नजरों से बचकर एक नया सशस्त्र दस्ता बनाने के काम मे लगा था, साथ ही यह भी पता चला है की वह युद्ध स्तर पर टीम मे नए सदस्यों को शामिल करने व उसके विस्तार मे लगा था, जिसके लिये वह जंगल महल मे लगातार मीटिंग कर युवाओं को अपनी टीम मे शामिल होने के लिए प्रेरित भी कर रहा था,

सूत्रों के अनुसार हथियार इकठ्ठा कर हमले की योजना पर भी वह काम कर रहा था फिलहाल पुलिस सब्यसाची से पूछताछ कर रही है और उसकी योजनाओं के बारे मे जानने का प्रयास भी कर रही है, साथ ही उसके द्वारा बनाई गई टीम के सदस्यों तक भी पहुँचने के प्रयास कर रही है, फिलहाल पुलिस सब्यसाची की गिरफ़्तारी के बाद उससे कई एंगल पर पूछताछ कर रही है और उससे उसके आगे के तैयार किए गए प्लान के बारे मे जानने का भी पर पुलिस को इस पूछताछ मे कहाँ तक सफलता मिल पाई है इसका अभी तक कुछ पता नही चल पाया है,


हम बताते चलें की राष्ट्रीय जांच एजेंसी (एनआईए) ने माओवादी नेता सब्यसाची गोस्वामी उर्फ ​​किशोर दक के बारे में कोई भी जानकारी देने वाले को 10 लाख रुपये का इनाम देने की घोषणा की थी, एजेंसी ने यह भी बताया था कि गोस्वामी के बारे में जानकारी देने वाले व्यक्ति की पहचान गुप्त रखी जाएगी,

हालांकि गोस्वामी के खिलाफ कछार जिले के एक पुलिस स्टेशन में मामला दर्ज है। वहीं एनआईए ने इससे पहले सब्यसाची गोस्वामी को असम के गोलाघाट से गिरफ्तार किया था पर बाद मे उसको जमानत मिल गई,

जिसके बाद वह फिर से अपने मिशन मे जुट गया, यहीं नही सब्यसाची के नेतृत्व मे जंगल महल के माओवादियों ने नदिया, मुर्शिदाबाद और उत्तर 24 परगना के कुछ हिस्सों में अपनी सक्रियता बढ़ाई है और दक्षिण बंगाल की कमान सव्यसाची गोस्वामी उर्फ किशोर को सौंपी गई है, दक्षिण बंगाल टीम का प्रभारी बनाने के बाद किशोर ने संगठन में कई बदलाव किए हैं,

उत्तर 24 परगना जिले के बैरकपुर के रहने वाले माओवादी नेता सब्यसाची ने लंबे समय तक श्रमिक आंदोलन से भी जुड़े थे, इसके पहले उन्हें कई बार गिरफ्तार किया गया था. एक बार जमानत मिली तो दूसरी बार पुलिस उनकी पहचान नहीं कर सकी जिसके बाद खुफिया एजेंसी एनआई ने सब्यसाची पर 10 लाख रुपए इनाम का ऐलान कर दिया,

वहीं सूत्रों की अगर माने तो पूर्व भारत की जिम्मेदारी रंजीत बोस को दी गई है जबकि पश्चिम बंगाल मे सब्यसाची गोस्वामी और जाकिर हुसैन जैसे कई माओवादी नेता को केंद्रीय कमेटी में शामिल किया गया है और उन्हें बंगाल की जिम्मेदारी दी गई है

NEWS ANP के लिए प० बंगाल से अमरदेव की रिपोर्ट..

Comments

No comments yet. Why don’t you start the discussion?

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *