अवैध शराब की लत से झरिया नई दुनिया बस्ती कई घर उजड़ने के कगार पर,..देशी दारू के सेवन से एक मजदूर की मौत से उठा कई सवाल.

झरिया (JHARIYA ) झरिया की नई दुनिया बस्ती में इन दिनों देशी अवैध शराब का कारोबार फल फूल रहा । बस्ती के कई घरों में इसका असर देखा जा सकता है ,। इस ओर अभी तक आबकारी विभाग की नजर इनायत नही हुई है…

बताया जाता है कि झरिया थाना अंतर्गत नई दुनियां बस्ती जंहा लागतार अवैध शराब का कारोबार चल रहा है वहां पहले उत्पाद विभाग एवं स्थानीय पुलिस द्वारा संयुक्त कार्रवाई करते हुए कई बार छापामारी कर देशी दारू की अवैध भट्ठी को ध्वस्त किया है। बावजूद अवैध शराब कारोबारियों की हौसला बुलंद है।

जिसका खामियाजा आए दिन किसी गरीब दैनिक मजदूरी करने वाले को अपना जान देकर चुकाना पड़ता है। कुछ ऐसा ही घटना नई दुनियां बस्ती में हुई है…शनिवार को एक 40 वर्षीय विकलांग युवक की शव मिला। जहां मृतक की पहचान कोयरीबांध रजक पट्टी निवासी राजेश रविदास के रूप में हुई है। मृतक सोन पापड़ी बनाकर अपना जीवनयापन करता था। वहीं मृतक के छोटे भाई विवेक रविदास ने उसकी मौत का वजह देशी अवैध शराब पीना बताया है..

मृतक के भाई ने बताया की नई दुनिया बस्ती में लगातार कई वर्षों से अवैध शराब का कारोबार कई घरों में होता आ रहा है। जिससे लोग आए दिन सेवन कर अपनी मौत को गले लगा रहे हैं। पुलिस प्रशासन व आबकारी विभाग से मांग करता हूं की नई दुनिया में इस तरह के अवैध शराब का कारोबार को पुरी तरह से बंद करें। ताकि और किसी के भाई, बेटा या पति की आसमयिक मौत ना हो..

NEWS ANP के लिए झरिया से अरविंद सिंह बुंदेला की रिपोर्ट

Comments

No comments yet. Why don’t you start the discussion?

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *