पुलिस अधीक्षक प्रभात कुमार द्वारा महेशपुर थाना भवन का फीता काटकर उदघाटन किया गया..

पाकुड़(PAKUD): महेशपुर करोड़ों रुपए की राशि से बनाये गये महेशपुर थाना भवन का उदघाटन किया गया। सांसद विजय हांसदा, विधायक प्रो. स्टीफन मरांडी, जिला परिषद अध्यक्ष जुली खिष्टमणि हेम्ब्रम एवं पुलिस अधीक्षक प्रभात कुमार ने संयुक्त रूप से फीता काटकर किया।

मौके पर एसडीपीओ विजय कुमार, प्रदीप उरांव, प्रशिक्षु डीएसपी अजय आर्यण के अलावे थाना प्रभारी पाकुड़िया एवं महेशपुर सहित झारखंड मुक्ति मोर्चा के कार्यकर्ता और ग्रामीण मौजूद रहे। उदघाटन के उपरांत जनप्रतिनिधियों एवं पुलिस अधीक्षक ने बनाये गये भवन के कमरो का मुआयना किया।

सांसद एवं विधायक ने मुख्यमंत्री ग्राम सड़क योजना के तहत महेशपुर प्रखंड के भिलाई से वेनादत्ती चंदौल तक 1 करोड़ 44 लाख रुपए की राशि से बनने वाले सड़क का शिलान्यास भी किया। मौके पर सांसद श्री हांसदा ने कहा कि सरकार आधारभुत संरचना विकसित करने के साथ साथ लोगो की जरूरतों को पूरा करने का हर संभव प्रयास कर रही है।

प्रो स्टीफन मरांडी विधायक

सांसद ने कहा कि जनसमस्याओं का निदान त्वरीत गति से हो और लोगो को बुनियादी सुविधाए मिले इस दिशा में सरकार पूरी ताकत के साथ काम कर रही है।बाइट प्रो स्टीफन मरांडी विधायक

NEWS ANP के लिए पाकुड़ से जयदेव की रिपोर्ट..

Comments

No comments yet. Why don’t you start the discussion?

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *