माफिया मुख्तार अंसारी की गुरुवार शाम को बांदा जेल में तबीयत बिगड़ गई। उसको मेडिकल कॉलेज लाया गया, जहां उसकी मौत हो गई। इससे पहले सोमवार रात को मुख्तार अंसारी की तबीयत बिगड़ने पर बांदा मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया गया था। मंगलवार शाम मुख्तार अंसारी को फिर से बांदा जेल में शिफ्ट कर दिया गया था।
उत्तर प्रदेश के बांदा जेल में बंद पूर्वांचल के माफिया मुख्तार अंसारी की सोमवार की रात तबीयत बिगड़ जाने पर मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया गया था। मंगलवार शाम को पुनः उसे जेल में शिफ्ट कर दिया गया था। बुधवार को जिला अस्पताल के डॉक्टरों ने एक बार फिर भी जांच कर उसकी हालत में सुधार का दावा किया था, लेकिन गुरुवार को देर शाम एक बार फिर उसकी हालत बिगड़ गई। मुख्तार अंसारी बैरक में ही बेहोश होकर गिर गया, जिसे फौरन मेडिकल कॉलेज ले गया ले जाया गया। जहां इलाज के दौरान मुख्तार अंसारी की मौत हो गई।
मुख्तार अंसारी की मौत की खबर आने के बाद बांदा से लेकर प्रदेश की राजधानी लखनऊ तक हड़कंप मच गया। मऊ, गाजीपुर और वाराणसी समेत यूपी के कई जिलों में सुरक्षा बढ़ा दी गई है। मुख्तार अंसारी का परिवार बांदा के लिए रवाना हो गया है। मुख्तार के वकील लियाकत ने दावा किया है कि मुख्तार की मौत नहीं उन्हें मारा गया है।
मेडिकल बुलेटिन में बताया गया कि गुरुवार शाम करीब 8:25 बजे मुख्तार अंसारी को उल्टी की शिकायत एवं बेहोशी की हालत में जेल कार्मिको द्वारा रानी दुर्गावती मेडिकल कॉलेज में लाया गया। मरीज को 9 डॉक्टरों की टीम द्वारा तत्काल चिकित्सकीय सुविधा उपलब्ध कराई गई, लेकिन मुख्तार अंसारी को बचाया नहीं जा सका। मुख्तार अंसारी की हार्ट अटैक से मौत होने की बाद मेडिकल बुलेटिन में कही गई है।
बताया जा रहा है कि गुरुवार की शाम जेल में मुख्तार अंसारी की तबीयत फिर से खराब होने की जानकारी मिलने पर जिला अधिकारी दुर्गा शक्ति नागपाल, पुलिस अधीक्षक अंकुर अग्रवाल कई थानों की पुलिस के साथ मंडल कारागार पहुंचे। करीब 40 मिनट तक जेल के अंदर सभी अधिकारी रहे। अंदर क्या हो रहा है किसी को कोई जानकारी नहीं मिली। 40 मिनट बाद एंबुलेंस आई, जिसमें मुख्तार अंसारी को रानी दुर्गावती मेडिकल कॉलेज ले जाया गया। जहां डॉक्टरों ने मुख्तार अंसारी को मृत घोषित कर दिया।
NEWS ANP के लिए ब्यूरो रिपोर्ट….