लोकसभा प्रत्याशी अनुपमा सिंह ने निरसा में किया ताबड़तोड़ सभाएं, बाहरी होने पर उठाए सवाल..

धनबाद(DHANBAD)निरसा। धनबाद लोकसभा सीट से इंडी प्रत्याशी अनुपमा सिंह रविवार को निरसा के विभिन्न क्षेत्रों में ताबड़तोड़ सभाएं की।

सभा की शुरुआत बरबिंदिया स्थित झामुमो के वरीय नेता अशोक मंडल के आवास से की। जहां उनके आगमन पर सभा का आयोजन किया गया था। सभी इंडी प्रत्याशी अनुपमा सिंह का स्वागत गुलदस्ता प्रदान कर किया। उन्होंने सभा को संबोधित करते हुए कहा कि भाजपा के प्रत्याशी उन्हें बाहरी होने की बात करते है।

मैं तो फिर भी आपके पास बेरमो की रहने वाली हूँ। मगर उनके ऊपर 51 केस दर्ज है। ये सभी के उनके अपने यही के रहने वालों ने दी है। उन्होंने अपनो के 200 एकड़ जमीन हड़पने का काम किया है। इससे तो अच्छे है न कि ऐसे लोगों से दूर रहे, और इनका वहिष्कार करे।

उन्होंने लोगों को आश्वस्त किया कि जब भी उनको उनकी जरूरत होगी। वे उनके पास खड़ी नजर आएंगी। इस दौरान झामुमो कांग्रेस, भाकपा माले सहित कई अन्य दलों के नेता उपस्थित थे। लौटते वक्त वे बेलडांगा हनुमान मंदिर पहुंची। जहां उन्होंने माथा टेक आर्शीवाद ली। मौके पर मुखिया अपर्णा तिवारी, तपन तिवारी सहित कार्यकर्ता उपस्थित थे।

NEWS ANP के लिए निरसा से संतोष की रिपोर्ट..

Comments

No comments yet. Why don’t you start the discussion?

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *