घनी आबादी के बीच लकड़ी मील को लेकर स्थानीय ने उठाई आवाज, DC को आवेदन देने के बाद भी नहीं हुई कार्रवाई…

धनबाद(DHANBAD): मथुरा नगर कोला कुसमा धनबाद में एक निजी जमीन पर लकड़ी मील से हो रही ध्वनि और वायु प्रदूषण के कारण स्थानीय लोग काफी परेशान है.. जिसको लेकर 5 माह पहले स्थानीय द्वारा उपयुक्त वरुण रंजन वन पदाधिकारी विकास पालीवाल के पास आवेदन दिया था.

शिकायत करने के 5 माह के बाद अधिकारियों द्वारा कोई भी कार्रवाई नही की गई. यहां तक के स्थानीय द्वारा PMO तक भी आवेदन भेजा गया है.

स्थानियों ने बताया लकड़ी मिल के अगल-बगल अच्छी खासी आबादी निवास करती है आरा मशीन से ध्वनि एवं वायु प्रदूषण होता है जिससे आसपास के निवास करने वाले बच्चे एवं बुजुर्गों को ध्वनि एवं वायु प्रदूषण से प्रभावित होते हैं. 45 डिसमिल के ध्वनि प्रदूषण से बहरेपन और हृदय रोग भी होते हैं आश्चर्यजनक विषय यह है कि केंद्रीय प्रदूषण बोर्ड द्वारा NOC लकड़ी मिल फैक्ट्री को प्रदान की गई है. वहीं स्थानीय लोगों द्वारा जब विरोध किया गया तो फैक्ट्री संचालक ने कहा कि “जो करना है कर लो कुछ नहीं होने वाला”

बता दे कि अगस्त माह में उपयुक्त वरुण रंजन के अध्यक्षता में पर्यावरण समिति एवं जिला गंगा समिति की बैठक हुई थी जिसमें उपायुक्त द्वारा निर्देश दिया गया था कि जिन फैक्ट्री से प्रदूषण फैल रहा है उनकी जांच कर कार्रवाई की जाए पर लकड़ी मील फैक्ट्री का आवेदन देने के बाद भी 5 माह तक कोई भी कार्रवाई नहीं हुई है.


NEWS ANP के लिए धनबाद से नितेश के साथ अंजलि चक्रवर्ती की रिपोर्ट….

Comments

No comments yet. Why don’t you start the discussion?

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *