लोक जनशक्ति पार्टी के केंद्रीय अध्यक्ष सह केन्द्रीय मंत्री चिराग पासवान के होने वाले जनसभा को लेकर सांसद व पार्टी सदस्यों ने किया सभा स्थल का निरीक्षण।
झरिया। (JHARIYA)लोक जनशक्ति पार्टी के केंद्रीय अध्यक्ष सह केंद्रीय मंत्री चिराग पासवान के निर्धारित कार्यक्रम के तहत रविवार को होने वाले जनसभा को लेकर हो रही तैयारियों को लेकर शनिवार को लोक जनशक्ति पार्टी रामबिलास से खगड़िया बिहार के संसद सदस्य राजेश वर्मा प्रदेश अध्यक्ष बीरेंद्र प्रधान महिला मोर्चा प्रदेश अध्यक्ष श्रीमती आशा राय पासवान जिला अध्यक्ष दिलीप पासवान समेत कई अन्य पदाधिकारी कार्यक्रम स्थल पहुंच हो रही तैयारियों का जायजा लिया।
वही इस दौरान मीडिया को संबोधित करते हुए सांसद राजेश वर्मा ने कार्यक्रम को सफल बनाने को ले हो रही विशेष तैयारियों के बारे में बताया और कहा कि ये जनसभा आगामी विधानसभा चुनाव के साथ साथ झारखंड में संगठन को और मजबूत और संगठित करने को लेकर है आगे और भी कार्यक्रम झारखंड के विभिन्न जिलों में किए जाने है।
वही प्रदेश अध्यक्ष बीरेंद्र प्रधान ने कार्यक्रम की रूपरेखा को लेकर जानकारी दी। वही प्रदेश महिला मोर्चा अध्यक्ष श्रीमती आशा राय पासवान ने बताया की कार्यक्रम में महिलाओं की संख्या ज्यादा रहेगी और इसके लिए पूरी महिला मोर्चा के पदाधिकारी और कार्यकर्ता कार्यकर्म को सफल बनाए जाने को लेकर उत्साहित है।
NEWS ANP के लिए झरिया से अरविंद सिंह बुंदेला की रिपोर्ट