रांची (RANCHI)कांके गागी मौजा के पासी में ग्राम में मंगवार को समस्त ग्रामीणों ने बैठक किया गया। इस दौरान सभी ग्रामीणों कि उपस्थिति में जमीन बचाव सघर्ष समिति (गागी कांके रांची) का गठन किया। इस दौरान ग्रामीणों की उपस्थिति में कमिटी का गठन का विस्तार किया गया।
जिसमें अध्यक्ष दीपक महतो, उपाध्यक्ष अकबर अंसारी, बलराम महतो, आरती देवी, विजय मुण्डा, हिरामती ठाकुर, कैलाश मुण्डा, सचिव संगीता देवी, सह सचिव रमेश साहू, मुकूल महतो, हरेन्द्र महतो, प्रवीण महतो, जहांगीर अंसारी, कलेश्वर, राजेश मुण्डा, सरस्वती देवी, विक्की प्रजापति, कोषाध्यक्ष आबिद अलि, सह कोषाध्यक्ष सुरेश महतो, प्रचार मंत्री रंजीत कुमार महतो, सह प्रचार मंत्री संतेन्द्र प्रजापति, प्रकाश साहू, बसारत अंसारी, दीपक ठाकुर संदीप महतो को जिम्मेवारी दी गई है। इस मौके पर अध्यक्ष मनोनित होने पर दीपक महतो ने कहा कि क्षेत्र में हर दिन भू माफियाओं व अंचल कार्यालय के द्वारा मनमानी रवैये के कारण आम ग्रामीणों को परेशानियों को समाना करना पड़ रहा है। खतियानी रैयती की अपनी जमीन होने के बावजूद लोगों को सरकारी कार्यालयों के भ्रष्ट्राचार व लापरवाही के कार्यलयों के चक्कर लगाने के मजबूर है। इसे लेकर समिति जोदार आवाज उठाने के साथ-साथ भू माफियाओं व कार्यालयों के विरोध कर आंदोलन करेगी।
NEWS ANP के लिए के लिए रांची से अर्जुन की रिपोर्ट ..