
धनबाद (DHANBAD) बीसीसीएल के कतरास क्षेत्र अंतर्गत ए.के.डब्ल्यू.एम.सी. में संचालित अंबे माइनिंग आउटसोर्सिंग में शुक्रवार को हुए भीषण हादसे में लैंड स्लाइड की चपेट में आने से सर्विस वैन में सवार 07 कर्मियों की मौत हो गई थी। शनिवार को कतरास क्षेत्रीय कार्यालय में मृतक के परिजनों और विभिन्न यूनियनों के प्रतिनिधियों के साथ हुई वार्ता में मुआवजे को लेकर सहमति बनी।
अंबे माइनिंग आउटसोर्सिंग के जीएम राणा चौधरी ने जानकारी दी कि मृतक कर्मियों के आश्रितों को 20-20 लाख रुपये मुआवजा दिया जाएगा। इसके अलावा 10 से 12 लाख रुपये का अतिरिक्त मुआवजा, के साथ तत्काल 50 हजार रुपये दाह संस्कार हेतु, शव ले जाने के लिए एम्बुलेंस की व्यवस्था, और जिन आश्रितों को नियोजन नहीं मिलेगा उन्हें 60 वर्ष तक प्रति माह वेतन का भुगतान करने पर सहमति बनी है। साथ ही बीमा का भुगतान भी जल्द करवाने की बात कही गई है। मृतकों छह शवों की पहचान की गई, जबकि एक अज्ञात है..हादसे में मारे गए कंपनी के आउटसोर्स कर्मियों में अमन सिंह, गयासुर दास,राहुल रवानी, रूपक महतो,स्वरूप गोप और अमित बगाल के रूप में की गई है..
इस वार्ता में मृतक के परिजनों के अलावा जेएलकेएम के प्रदीप महतो, आरसीएमयू के केंद्रीय सचिव विजय कुमार सिंह, ज.म. संघ के हरेंद्र सिंह व रिंकु सिंह, भाकपा माले के ठाकुर महतो, मुखिया निरंजन गोप सहित कई यूनियन प्रतिनिधि मौजूद थे।
गौरतलब है कि वार्ता होने तक परिजन शव को अंबे माइनिंग के कार्यालय गेट पर रखकर विरोध जताते रहे। अंततः समझौते के बाद परिजनों ने शव को अंतिम संस्कार के लिए ले जाने पर सहमति दी।
इधर घटना में बीसीसीएल की आउटसोर्सिंग कंपनी अंबे माइनिंग के GM के खिलाफ रामकनाली ओपी प्रभारी संतोष कुमार रवि के आवेदन पर प्राथमिकी दर्ज की गई.है.कंपनी के महाप्रबंधक पर आरोप है कि सूचना के बावजूद क्षेत्र की घेराबंदी और सुरक्षा मानक का उपाय नहीं किया गया था..वही बीसीसीएल सीएमडी मनोज अग्रवाल और धनबाद उपायुक्त आदित्य रंजन ने भी भविष्य में ऐसी दुर्घटना की पुनरावृत्ति रोकने के लिए सुरक्षा ऑडिट कराने के निर्देश दिए है..सीएमडी के अनुसार सिंफर और IIT ISM जैसे तकनीकी संस्थान से सेफ्टी ऑडिट में मदद ली जाएगी…
NEWSANP के लिए धनबाद से कुंवर अभिषेक सिंह की रिपोर्ट

