युवाओं को भटकाव से बचने के लिए मैं आजसु पार्टी में शामिल हुआ हूं..कार्तिक महतो.

सिजुआ(SIJUA): झारखंड राज्य के युवा आज भटगांव की स्थिति में है। युवाओं को भटकाव से बचने के लिए मैं आजसु पार्टी में शामिल हुआ हूं। उक्त बातें पूर्व विधायक स्व0 शिव महतो के पुत्र कार्तिक महतो ने सिजुआ स्थित शहीद भवन में पत्रकारों से बातें करते हुए कही। उन्होंने कहा कि अलग राज्य झारखंड निर्माण के लिए आंदोलन के दौरान में और मेरे परिवार के लोग जेल गए यातनाएं सही।

फिर भी अलग राज की लड़ाई लड़ते रहे। मेरे पिता स्व0शिवा महतो ने डुमरी विधानसभा क्षेत्र से तीन बार विधायक बने । उन्होंने कभी भी वंशवाद को बढ़ावा ना दिया । जब तक वह धरती पर जीवित रहे ।मेरे परिवार का कोई भी व्यक्ति चुनाव नहीं लड़ा। उन्होंने कहा कि झारखंड मुक्ति मोर्चा के नेताओं ने मेरे पिता स्वर्गीय शिव महतो को कभी भी सम्मान नहीं दिए।

आजसू पार्टी के सुप्रीमो सुदेश कुमार महतो के सहयोग से ही मरणोपरांत उन्हें गॉड ऑफ ऑनर प्राप्त हुआ। आजसू पार्टी के सुप्रीमो सुदेश कुमार महतो की नीति और नियति साफ सुथरी है इस कारण मैं आजसु पार्टी में शामिल हुआ। उन्होंने कहा कि गिरिडीह लोकसभा क्षेत्र से चंद्रप्रकाश चौधरी की जीत सुनिश्चित है।

चंद्र प्रकाश चौधरी की जीत के लिए मैं डुमरी बेरमो गोमिया विधानसभा के गांव-गांव में घूम लूंगा और अपने समाज के लोगों का संगठित कर उन्हें वोट दिलाने का काम करूंगा। इस अवसर पर आजसू पार्टी के केंद्रीय सचिव संतोष कुमार महतो , इतवारी महतो संजय चौहान विजय सिंह समेत कई अन्य आजसु पार्टी के कार्यकर्ता उपस्थित थे।

NEWS ANP के लिए सिजुआ से धर्मेन्द्र सिंह की रिपोर्ट..

Comments

No comments yet. Why don’t you start the discussion?

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *