सिंदरी रांगामाटी बस्ती – हनुमान मंदिर की प्राण प्रतिष्ठा हेतु कलश यात्रा निकाली गई..


सिंदरी धनबाद: आज दिनांक 13 अप्रैल 2024 दिन शनिवार को सिंदरी मार्सल क्लब, रांगामाटी बस्ती हनुमान मंदिर से सैकड़ों की संख्या में भाई-बहन बच्चों द्वारा बैंड बाजा के साथ भगवा झंडा फहराते ,झुमते गाते भजन कीर्तन करते कलश यात्रा भक्ति भाव से रांगामाटी मोहल्ला,आई एम टाइप, लंगड़ा पुल,शहरपुरा बाजार होते शहरपुरा शिव मंदिर पहुंचे।

बलियापुर निवासी पंडित यादव चक्रवर्ती जी ने मंत्रोच्चार कर पूजा अर्चना किया सभी कलश में अक्षत फूल जल भरकर वीर हनुमान, श्रीराम की जय-जयकार लगायें।

सभी श्रद्धालु भक्त भाई बहन बच्चों ने हर्षोल्लास पूर्वक जयकारा लगाते झुमते शिव मंदिर से गुरुद्वारा होते वापस कलश लेकर रांगामाटी बस्ती हनुमान मंदिर पहुंचे, सभी ग्रामीण एवं आसपास से आए गणमान्य भाई बहनों में काफी उत्साह देखा गया, पंडित जी ने पूजा अर्चना कर आरती की , कार्य कर्ता एवं आसपास से आए गणमान्य व्यक्ति भाई बहनों का काफी सहयोग रहा।

NEWS ANP के लिए सिंदरी से राज कुमार शर्मा के साथ प्रेम प्रकाश शर्मा की रिपोर्ट।

Comments

No comments yet. Why don’t you start the discussion?

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *