हजारीबाग(HAZARIBAG) बीते दिनों आए JSSC CGL के परीक्षा परिणामों में हुई अनियमितता की बात को लेकर राज्य भर में आक्रोश देखने को मिल रहा है, वहीं आज हजारीबाग में छात्रों ने हजारीबाग बंद का आह्वाहन करते हुए हेमंत सरकार और JSSC प्रशासन के विरुद्ध नारेबाजी करते हुए विरोध प्रदर्शन किया।
छात्रों ने कहा कि आज से नहीं बल्कि बहुत पहले से ही JSSC CGL को रद्द करने की मांग सरकार से की जा रही है परन्तु सरकार इस विषय पर कोई कार्यवाही नहीं कर रही।
हजारीबाग में चल रहे आंदोलन में छात्रों ने राज्य भर के छात्रों से 15 दिसंबर को रांची चलने का और 16 दिसंबर को डॉक्यूमेंट वेरिफिकेशन की प्रक्रिया को रोकने के लिए आर पार की लड़ाई की बात कही है।
NEWS ANP के लिए सौरभ की रिपोर्ट

