JSLPS की बैठक प्रखंड सभागार में हुई संपन्न…

धनबाद(DHANBAD) धनबाद जिले के पूर्वी टुंडी प्रखंड सभागार में आज दिनांक 28.06.2024 को प्रखंड विकास पदाधिकारी अमृता सिंह की अध्यक्षता में JSLPS अंतर्गत लटानी एवं रूपन की महिला समूह की दीदियो के साथ बैठक किया गया l

बैठक में मनरेगा अंतर्गत दीदी बlड़ी योजना का विस्तृत रूप से जानकारी दिया गया एवं प्रेरित किया गया कि अधिक से अधिक दीदी इस योजना का लेंगे l दीदी बlड़ी योजना का मुख्य उद्देश्य सब्जियां उगाकर परिवार की दैनिक पोषण से जुड़ी आवश्यकताओं को घर से ही पूरा किया जा सके तथा दीदियो को स्वावलंबी बनाया जा सके।

दीदी बाड़ी योजना 1 डिसमिल, 2 डिसमिल, 3
डिसमिल, एवं 5 डिसमिल मे लिया जा सकता है। इस बैठक में मैरानवाटँड के मुखिया खोमा मोदक, JSLPS के सदस्य, कनिय अभियंता, ग्राम रोजगार सेवक एवं प्रखंड कार्यक्रम पदाधिकारी उपस्थित थे।

NEWS ANP के लिए धनबाद गोविंदपुर से गोवर्धन रजक की रिपोर्ट…

Comments

No comments yet. Why don’t you start the discussion?

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *