JSCA के चुनाव का आया चुनाव परिणाम अजय नाथ शाहदेव बने अध्यक्ष,पूर्व अंतरराष्ट्रीय क्रिकेटर सौरभ तिवारी बने सचिव…

JSCA के चुनाव का आया चुनाव परिणाम अजय नाथ शाहदेव बने अध्यक्ष,पूर्व अंतरराष्ट्रीय क्रिकेटर सौरभ तिवारी बने सचिव…

रांची(RANCHI) : झारखंड राज्य क्रिकेट संघ (JSCA) को आज नया अध्यक्ष मिल गया ह।अजय नाथ शाहदेवको JSCA का नया अध्यक्ष चुना लिए गए है।JSCA के चुनाव परिणामों की घोषणा के साथ ही संगठन को नया नेतृत्व मिल गया ह।अध्यक्ष नाम की घोषणा होते ही समर्थकों में जबरदस्त उत्साह देखने को मिल। कई जगहों पर पटाखे फोड़े गए और मिठाइयाँ बांटी गई।अजय नाथ शाहदेव ने चुनाव में अपने निकटतम प्रतिद्वंद्वी को भारी अंतर से हराय। इस चुनाव में अन्य प्रमुख पदों पर भी नए चेहरों ने जीत दर्ज की है जिसमे पूर्व अंतरराष्ट्रीय क्रिकेटर सौरभ तिवारी ने सचिव पद पर चुनाव जीता वही उपाध्यक्ष पद पर संजय पाण्डेय जबकि अनुभवी स्पिनर शहबाज़ नदीम को संयुक्त सचिव और कोषाध्यक्ष अमिताभ घोष बनाये गए। इस चुनाव में पूर्व
अंतरराष्ट्रीय क्रिकेटर सौरभ तिवारी और अनुभवी स्पिनर शहबाज़ नदीम जैसे खिलाड़ियों का संघ में शामिल होना क्रिकेट प्रेमियों के लिए एक नई उम्मीद लेकर आया है। इससे प्रशासनिक स्तर पर खेल भावना और खिलाड़ियों की आवश्यकताओं को बेहतर तरीके से समझने की संभावना बढ़ी है।

NEWSANP के लिए रांची से ब्यूरो रिपोर्ट

Comments

No comments yet. Why don’t you start the discussion?

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *