तोपचांची प्रखंड के ढांगी पंचायत में झामुमो का जनसंपर्क अभियान…

धनबाद(DHANBAD) तोपचाची प्रखंड के ढांगी पंचायत में झारखंड मुक्ति मोर्चा एवं युवा नेता के.के. तिवारी के कार्यकर्ता द्वारा माननीय इंडिया गठबंधन के प्रत्याशी श्री मथुरा प्रसाद महतो जी को अधिक से अधिक वोट से जिताने के लिए लोगो से अपील करते हुए डोर टू डोर जनसम्पर्क अभियान चलाया गया ।

जनसंपर्क अभियान के तहत लोगों ने कहा कि मथुरा महतो विकास पुरूष हैं, टुंडी के समुचित विकास में इनका अहम योगदान है। इस दौरान मुख्य रूप से प्रखंड 20 सूत्री अध्यक्ष विकास तिवारी,खोरठा गीतकार विनय तिवारी, झामुमो प्रखंड सचिव नवल किशोर केवट, राजीव तिवारी, अमर चौबे, गोपाल महतो सीताराम महतो, सोनू पांडेय, राजकुमार केवट,भरत महतो, मुकेश चौबे लक्ष्मी गोप सहित अन्य उपस्थित थे।

NEWS ANP के लिए धनबाद से कुवर अभिषेक सिंह की रिपोर्ट …

Comments

No comments yet. Why don’t you start the discussion?

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *