JMM सिर्फ दुर्गा सोरेन की तस्वीर का दिखावा कर रही है,मेरे पति की मौत की जांच होनी चाहिए-सीता सोरेन…

रांची(RANCHI)19 मार्च को मैने भाजपा के विशाल परिवार में अपना योगदान दिया है। इस परिवार में आने के बाद मुझे यहां का माहौल खुशनुमा लगा। भाजपा में मुझे पूरा सम्मान मिला है। 14 वर्ष मैने जेएमएम को दिया। स्व दुर्गा सोरेन का झारखंड बनाने में काफी योगदान रहा है। लेकिन दुर्गा सोरेन का विकसित झारखंड खुशहाल झारखंड के सपना अधूरा रह गया है। जेएमएम में राह कर मैं स्व दुर्गा सोरेन का सपना पूरा नही कर सकी। पार्टी कर परिवार से मुझे कोई सहयोग नही मिला।भाजपा में आने का निर्णय बड़ा है मेरे लिए। मैंने सम्मान की खकतिर ही जेएमएम से अलग हुई हूँ।उन्होंने कहा कि मोदी जी ने देश का नाम पूरे विश्व में फैलाया है। मुझे विश्वास है कि झारखंड में भी मोदी जी विकसित झारखंड बनाएंगे.

जामा मोड़ में दुर्गा सोरेन की प्रतिमा लगाने के लिए संघर्ष करती रही। जेएमएम ने कोई भी निर्णकय नकहि लिया है।जिस दिन कल्पना सोरेन ने गिरिडीह से अपनी राजनीति शुरू की उस दिन भी शहीदों के साथ दुर्गा सोरेन का नाम नही लिया। यह अपमान है। मोदी जी महिलाओं को सम्मान दे रहे है। मोदी जी ने एक आदिवासी को देश के सर्वोच्च स्थान पर बैठाया है। आधी आबादी के शसक्तीकरण का काम मोदी जी कर रहे है।

दुर्गा सोरेन जब तक पार्टी में थे तब तक पार्टी कपनी नीति और सिद्धान्त पर चल रहा था। आज पार्टी में दलालों की संख्या बढ़ गयी है। झारखंड का विकास कैसे हो, झारखंड अंधेरे में है और इसी अंधेरे से बाहर निकालने के लिए मैने भाजपा का दामन थामा है। मुझे उम्मीद है कि दुर्गा सोरेन का सपना अब जरूर पूरा होगा।झारखंड में भाजपा सभी 14 सीट पर जीत हासिल करेगी और मोदी जी को इस बार सब मिल कर 400 से अधिक सीट दिलवाएंगे।

NEWS ANP के लिए रांची से चंदन रावत की रिपोर्ट..

Comments

No comments yet. Why don’t you start the discussion?

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *