धनबाद(DHANBAD): बैठक में आगामी 18/12/23 को झारखंड आंदोलन के महानायक, झारखण्ड के पुरोधा स्व: बिनोद बिहारी महतो जी की 32वीं पुण्यतिथि एवं आगामी 22/12/23 को माननीय मुख्यमंत्री श्री हेमंत सोरेन जी बलियापुर, धनबाद में आपकी योजना आपकी सरकार आपके द्वार कार्यक्रम (जिला स्तरीय) में शामिल होने को लेकर चर्चा एवं परिचर्चा कि गई।
अपने संबोधन में जिलाध्यक्ष लख़ी सोरेन ने कहा कि बिनोद बाबू झारखण्ड निर्माताओं में से एक थें हर वर्ष कि भांति इस वर्ष भी स्व: बिनोद बाबू की पुण्यतिथि पर झामुमो परिवार द्वारा जगह जगह श्रद्धांजलि अर्पित कर पुण्यतिथि मनाई जाएगी।
साथ ही आगामी 22/12/23 को बलियापुर में मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन आपकी योजना आपकी सरकार आपके द्वार कार्यक्रम में शामिल होंगे उक्त कार्यक्रम एक सरकारी कार्यक्रम होने जा रहा हैं धनबाद झामुमो जिला समिति के तमाम पदाधिकारियों का यें दाइत्व हैं कि उक्त कार्यक्रम में जिला भर से अधिक से अधिक लोग भाग ले यें सुनिश्चित करेंगे। आमलोगों को कार्यक्रम स्थल पर लाकर जनकल्याणकारी योजनाओं का लाभ दिलाना भी सुनिश्चित करेंगे।
बैठक को संबोधित करते हुए जिला सचिव मन्नु आलम जी ने कहा कि आगामी 18/12/23 को धनबाद झामुमो के सभी स्तर के पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता सर्वप्रथम प्रात: 10:30 बजे धनबाद स्टेशन परिसर पर स्थित बिनोद बाबू के आदमकद प्रतिमा पर माल्यार्पण कर पुण्यतिथि मनाईगी, प्रातः 11 बजें अशर्फी अस्पताल के समीप स्थित बिनोद चौक एवं प्रातः 11:30 बजे बिनोद धाम बलियापुर में श्रद्धांजलि अर्पित करेंगी।
आगामी 22/12/23 को बलियापुर में जिला स्तरीय आपकी योजना आपकी सरकार आपके द्वार कार्यक्रम में माननीय मुख्यमंत्री श्री हेमंत सोरेन जी उपस्थिति में आम जनता को राज्य सरकार कि जनकल्याणकारी योजनाओं का लाभ देंगे
उक्त कार्यक्रम में सभी प्रखंड से हजारों कि संख्या में झामुमो कार्यकर्ता कार्यक्रम में भाग लेंगे।साथ ही कार्यकर्ताओं द्वारा अधिक से अधिक लोगों को शिविर में शामिल कर योजनाओं का लाभ भी दिलाएंगे।
मौके पर मुख्य रूप से केन्द्रीय सदस्य कंसारी मंडल,डा० निलम मिश्रा, सुखलाल मराण्डी, धरनीधर मंडल, अलाउद्दीन अंसारी, जिला उपाध्यक्ष मुकेश सिंह, अजय रवानी, जिला प्रवक्ता समीर रवानी, जिला संयुक्त सचिव मनोज महतो, एजाज अहमद,तपन तिवारी,महानगर सचिव अबू तारीक,झाकोमयू जोनल सचिव हराधन रजवार,युवा मोर्चा जिलाध्यक्ष गुलाम कुरैशी, छात्र मोर्चा जिलाध्यक्ष सूजित सिंह, सचिव आज़ाद महतो, किसान मोर्चा जिलाध्यक्ष शिवप्रसाद महतो,बुद्धिजीवी मोर्चा जिलाध्यक्ष राजू हाड़ी, सह सचिव कमरूद्दीन अंसारी, गोबिंदपुर प्रखंड अध्यक्ष अताउल्लाह अंसारी, सचिव पारस हांसदा, बलियापुर प्रखंड अध्यक्ष सूरजकांत सोरेन सचिव गौउर मंडल, टुण्डी प्रंखड अध्यक्ष लोलिन बास्की, तोपचांची प्रखंड अध्यक्ष लालचंद महतो, निरसा प्रखंड अध्यक्ष लख़ींदर मरांडी, धनबाद प्रंखड सचिव कार्तिक महतो,सपन बनर्जी सहित दर्जनों कार्यकर्ता मौजूद थे।
NEWS ANP के लिए नितेश की रिपोर्ट..