पाकुड़(PAKUD): झामुमो कार्यकर्ताओं ने झामुमो प्रत्याशी विजय हांसदा को तीसरी बार राजमहल लोकसभा सीट से उम्मीदवार बनाए जाने से कार्यकर्ताओं ने गर्मजोशी से पाकुड़ स्टेशन में स्वागत किया.
पाकुड़ स्टेशन से बाइक रैली निकाली गई स्टेशन से निकलते ही चोक चौराहों पर महापुरुषों के प्रतिमा पर माल्यार्पण किया उसके बाद झामुमो का जिला कार्यालय में कार्यकर्ताओं के साथ लोकसभा 2024 की तैयारी को लेकर मंत्रणा की गई बैठक में झामुमो पार्टी के, जिला, प्रखंड और पंचायत स्तर के नेता और कार्यकर्ताओं से प्रत्याशी विजय हांसदा रूबरू हुए.
इस दौरान लोकसभा चुनाव 2024 में राजमहल सीट पर पार्टी को जीत दिलाने पर जोर दिया गया. साथ ही बैठक में निर्णय लिया गया कि झामुमो कार्यकर्ता क्षेत्र में घूम-घूमकर लोगों को केंद्र सरकार की योजनाओं विफलताओं की जानकारी देंगे.
वहीं झारखंड राज्य में सरकार की उपलब्धि और लोगो को देने वाली कल्याणकारी योजनाओं की जानकारी भी देगे .
इस दौरान राजमहल सीट से झामुमो तीसरी बार विजय हांसदा को भारी मतों से जीत दर्ज करने की अपील की ।इस दौरान राजमहल लोकसभा झामुमो प्रत्याशी विजय हांसदा ने केंद्र सरकार जमकर हामला बोला।
NEWS ANP के लिए पाकुड़ से जयदेव की रिपोर्ट..
