धनबाद(DHANBAD): झारखंड मुक्ति मोर्चा के स्थापना दिवस समारोह को भव्य बनाने की तैयारियां पूरी कर ली गई है। गोल्फ मैदान में होने तैयारियां अंतिम चरण में है। विशाल ओर भव्य पंडाल बनाया जा रहा है।
जहां करीब पांच हजार से अधिक लोगों के बैठने की व्यवस्था की जा रही है।
स्थापना दिवस समारोह को लेकर मंगलवार को झामुमो जिला कमेटी की एक बैठक आयोजन स्थल गोल्फ मैदान में हुई। जिसका नेतृत्व सचेतक सह टुंडी विधायक मथुरा प्रसाद महतो ने किया। इस दौरान पार्टी के समर्थित प्रत्याशी चंद्रशेखर अग्रवाल, जिलाध्यक्ष लखी सारेन, सचिव मन्नू आलम समेत काफी संख्या में पार्टी नेता और कार्यकर्ता मौजूद थे।
NEWSANP के लिए ब्यूरो रिपोर्ट

