JMM के केंद्रीय मीडिया पैनलिस्ट सदस्य बनाई गई डॉ नीलम मिश्रा…

JMM के केंद्रीय मीडिया पैनलिस्ट सदस्य बनाई गई डॉ नीलम मिश्रा…

धनबाद(DHANBAD):झामुमो धनबाद जिला समिति द्वारा बधाई संदेश जारी कर संगठन की कर्मठ,जुझारू एवं समर्पित नेत्री डॉ नीलम मिश्रा को झारखण्ड मुक्ति मोर्चा में केन्द्रीय मीडिया पैनलिस्ट सदस्य के रूप में पुनः मनोनीत किए जाने पर हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं प्रेषित किया।जिला समिति कि और से कहा गया कि यह नियुक्ति पार्टी की नीतियों, सिद्धांतों एवं संगठनात्मक मजबूती को जन-जन तक पहुँचाने में आपकी प्रभावशाली भूमिका को दर्शाता है। हमें पूर्ण विश्वास है कि आप पुनः अपने दायित्वों का निर्वहन निष्ठापूर्वक, पारदर्शिता और उत्कृष्टता के साथ करेंगी तथा पार्टी के विचारों को राज्य स्तर से लेकर राष्ट्रीय स्तर तक मजबूती से पहुंचाएंगी आपके उज्जवल भविष्य की कामना करते हुए, हम सभी आशा करते हैं कि आपका यह योगदान झामुमो को नई ऊँचाइयों तक ले जाने में मील का पत्थर साबित होगा।

वहीं झामुमो केन्द्रीय समिति द्वारा पुनः केन्द्रीय मिडिया पेनेलिस्ट सदस्य बनाए जाने पर झामुमो कि केन्द्रीय सदस्य सह केन्द्रीय मीडिया पेनेलिस्ट डॉ निलम मिश्रा ने कहा कि मैं झारखण्ड मुक्ति मोर्चा के संरक्षक परम आदरणीय दिशोम गुरु शिबू सोरेन जी,आदरणीय केन्द्रीय अध्यक्ष हेमंत सोरेन जी, आदरणीय केन्द्रीय महासचिव विनोद पाण्डे जी, कल्पना मुर्मू सोरेन जी सहित केन्द्रीय नेताओं का आभार प्रकट करती हूं जिन्होंने मुझ पर विश्वास जताते हुए यह महत्वपूर्ण जिम्मेदारी पुनः सौंपी है। यह न केवल मेरे लिए, बल्कि सभी महिला कार्यकर्ताओं के लिए गर्व का विषय है। मैं अपने कार्य के माध्यम से पार्टी की विचारधारा, जनहितकारी नीतियों एवं झारखंड की अस्मिता की आवाज को मीडिया के माध्यम से सशक्त रूप से सामने लाने का कार्य करती रहूंगी।

बधाई देने वालो में जिला अध्यक्ष लक्खी सोरेन, जिला सचिव मन्नू आलम, जिला उपाध्यक्ष मुकेश सिंह, अजय रवानी, कालीचरण महतो,सह सचिव मनोज महतो,तपन तिवारी, रंजीत महतो, संगठन सचिव मनोज रवानी, कोषाध्यक्ष किशोर मुर्मू, महानगर अध्यक्ष मन्टु चौहान, सचिव रामू मंगल, राजू प्रमाणीक, बंटी सिंह, मिहिर दत्ता, वकील दास, आकाश रवानी, राजेश तुरी, पूर्व जिला प्रवक्ता समीर रवानी सहित दर्जनों कार्यकर्ता शामिल थें।

NEWSANP के लिए धनबाद से कुंवर अभिषेक सिंह की रिपोर्ट

Comments

No comments yet. Why don’t you start the discussion?

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *