JMM की 63 सदस्यीय केंद्रीय कार्यकारिणी गठित, सोरेन परिवार के छह सदस्य शामिल…

JMM की 63 सदस्यीय केंद्रीय कार्यकारिणी गठित, सोरेन परिवार के छह सदस्य शामिल…

रांची(RANCHI) :झारखंड मुक्ति मोर्चा के केंद्रीय कार्यकारिणी समिति का गठन हो गया है. 14-15 अप्रैल को रांची के खेलगांव में हुए झारखंड मुक्ति मोर्चा के 13वें केंद्रीय महाधिवेशन के बाद समिति का गठन किया गया है. सोमवार को जेएमएम ने अपने 63 सदस्यीय केंद्रीय कार्यकारिणी की घोषणा कर दी है. मुख्यमंत्री और झारखंड मुक्ति मोर्चा के अध्यक्ष हेमंत सोरेन के आदेश अनुसार सदस्यों का सूची जारी की गई है. इस समिति में सोरेन परिवार से कुल 6 सदस्यों को जगह मिली है.

इस समिति में झारखंड मुक्ति मोर्चा के संस्थापक संरक्षक के रूप में पूर्व सीएम शिबू सोरेन का नाम है. वहीं केंद्रीय अध्यक्ष के रूप में हेमंत सोरेन, केंद्रीय उपाध्यक्ष के रूप में सीएम की माता रूपी सोरेन, केंद्रीय कार्यकारिणी सदस्य के रूप में बसंत सोरेन और कल्पना सोरेन का नाम शामिल हैं. इस सूची में सोरेन परिवार के छठे सदस्य के रूप में मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन की बड़ी बहन अंजनी सोरेन का भी नाम शामिल है.

ये हैं पार्टी के केंद्रीय उपाध्यक्ष

झारखंड मुक्ति मोर्चा की ओर से जारी कार्यालय आदेश के अनुसार नलिन सोरेन, प्रो स्टीफन मरांडी, रूपी सोरेन, सविता महतो, सरफराज अहमद, मथुरा महतो, बैद्यनाथ राम और रामदास सोरेन को पार्टी का केंद्रीय उपाध्यक्ष बनाया गया है. वहीं मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने विनोद कुमार पांडे, मिथिलेश कुमार ठाकुर, सुप्रियो भट्टाचार्या, फागु बेसरा, जोबा मांझी को केंद्रीय महासचिव बनाया है.

विनोद पांडेय पार्टी के कोषाध्यक्ष और प्रवक्ता की जिम्मेवारी भी निभाएंगे. वहीं सुप्रियो भट्टाचार्य केंद्रीय महासचिव के साथ-साथ केंद्रीय प्रवक्ता की भी जिम्मेवारी निभाएंगे. इनके अलावा मनोज कुमार पांडेय, कुणाल सारंगी, हेमलाल मुर्मू को भी प्रवक्ता बनाया गया है.

इन नेताओं को मिली केंद्रीय सचिव की जिम्मेवारी

झारखंड मुक्ति मोर्चा के केंद्रीय कार्यकारिणी के सचिव की जिम्मेवारी नंदकिशोर मेहता, अभिषेक प्रसाद पिंटू, पंकज मिश्रा और विधायक समीर मोहंती को सौंपी गई है.

झामुमो केंद्रीय कार्यकारिणी में सदस्य के रूप में इन्हें जगह मिली है

पार्टी के केंद्रीय अध्यक्ष के हस्ताक्षर से जारी कार्यालय आदेश के अनुसार मंत्री दीपक बिरूआ, मंत्री सुदिव्य कुमार सोनू, मंत्री चमरा लिंडा, मंत्री योगेंद्र महतो, सांसद विजय हांसदा, महुआ माजी, स्पीकर रवींद्र नाथ महतो, मोहन कर्मकार, संजीव बेदिया, कमल नयन सिंह, निरल पूर्ति, दशरथ गागराई, बसंत सोरेन, हफीजुल हसन अंसारी, सुमन महतो, निजामुद्दीन अंसारी, सुखराम उरांव, भूषण तिर्की, मंगल कालिंदी, जिगन सुसरण होरो, विकास सिंह मुंडा, संजीव सरदार, राजू गिरि, गणेश चौधरी, एमटी राजा, धनंजय सोरेन, आलोक सोरेन, डॉ लुईस मरांडी, उदय शंकर सिंह, कल्पना मुर्मू सोरेन, उमाकांत रजक, जगत मांझी, सुदीप गुड़िया, राम सूर्या मुंडा, अमित महतो, अनंत प्रताप देव, अंजनी सोरेन, पटवारी हंसदा, परेश मरांडी और बिट्टू मुर्मू का नाम कार्यकारिणी सदस्य के रूप में शामिल हैं.

NEWSANP के लिए रांची से ब्यूरो रिपोर्ट

Comments

No comments yet. Why don’t you start the discussion?

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *