JLKM ने प्रत्याशियों की पांचवी सूची किया जारी.. कई उम्मीदवार बदले…

JLKM ने प्रत्याशियों की पांचवी सूची किया जारी.. कई उम्मीदवार बदले…

रांची(RANCHI) :  जयराम महतो की पार्टी जेएलकेएम ने झारखंड विधानसभा चुनाव को लेकर अपने प्रत्याशियों की पांचवी सूची जारी कर दी है. इसमें 9 उम्मीदवारों के नाम पर मुहर लगी है. बुधवार को पार्टी ने अपने उम्मीदवारों की यह लिस्ट जारी की. कई उम्मीदवार भी बदल दिए गए हैं. चतरा विधानसभा से अशोक भारती, तोरपा विधानसभा से विल्सन भेंगरा और कोलेबिरा सीट से पुनीत कुमार को उम्मीदवार बनाया गया है.

कई सीटों पर उम्मीदवार बदले

जमशेदपुर पश्चिमी, तोरपा, चतरा और सिमडेगा विधानसभा सीट के उम्मीदवार बदल दिए गए हैं. जेएलकेएम ने कोलेबिरा विधानसभा से पुनीत कुमार, जमशेदपुर पश्चिमी से तपन कुमार, बाघमारा से दीपक कुमार रवानी को चुनाव के मैदाम में उतारा है. गिरिडीह से नवीन आनंद चौरसिया, बगोदर से डॉ सलीम अंसारी, गुमला से निशा कुमारी भगत, लोहरदगा से किशोर उरांव को प्रत्याशी बनाया है.

ये हैं जेएलकेएम के उम्मीदवार

क्रमउम्मीदवार का नामविधानसभा सीट
1.अशोक भारतीचतरा
2.विल्सन भेंगरातोरपा
3.पुनीत कुमारकोलेबिरा
4.तपन कुमारजमशेदपुर पश्चिमी
5.दीपक कुमार रवानीबाघमारा
6.नवीन आनंद चौरसियागिरिडीह
7.डॉ सलीम अंसारीबगोदर
8.निशा कुमारी भगतगुमला
9.किशोर उरांवलोहरदगा

अब तक 58 उम्मीदवार घोषित

पार्टी ने अब तक 58 उम्मीदवारों की घोषणा की है. पार्टी के केंद्रीय अध्यक्ष जयराम महतो डुमरी विधानसभा से चुनाव लड़ेंगे. छात्र नेता देवेंद्रनाथ महतो को सिल्ली विधानसभा से मैदान में उतारा गया है. देवेंद्रनाथ महतो रांची से लोकसभा का चुनाव भी लड़ चुके हैं. जयराम महतो ने गिरिडीह लोकसभा सीट पर चुनाव लड़ा था और वह तीसरे स्थान पर रहे थे.

NEWSANP के लिए रांची से ब्यूरो रिपोर्ट

Comments

No comments yet. Why don’t you start the discussion?

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *