JHARKHAND WEATHER REPORT: झारखंड के चार जिलों में घने कोहरे का येलो अलर्ट जारी, जानिए किस दिन होगी बारिश…

JHARKHAND WEATHER REPORT: झारखंड के चार जिलों में घने कोहरे का येलो अलर्ट जारी, जानिए किस दिन होगी बारिश…

रांची(RANCHI): झारखंड के कई जिलों में पिछले 24 घंटों में हल्के से मध्यम दर्जे की बारिश रिकॉर्ड की गई है. सबसे अधिक 20.6 मिमी बारिश खूंटी जिले के तोरपा में रिकॉर्ड की गई है, जबकि इस दौरा राज्य का अधिकतम तापमान सिमड़ेगा जिले के बानो में 27℃ रिकॉर्ड हुआ है. पिछले 24 घंटे में राज्य का न्यूनतम तापमान चतरा में 08 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया है. …

24 दिसम्बर को इन जिलों में हल्के से मध्यम दर्जे की वर्षा का अनुमान

मौसम केंद्र रांची से जारी मौसम अपडेट के अनुसार राज्य के गढ़वा, पलामू, चतरा, सिमडेगा, पूर्वी सिंहभूम और पश्चिमी सिंहभूम जिले में 24 दिसम्बर को हल्के से मध्यम दर्जे की वर्षा की संभावना है….

23 दिसम्बर को इन जिलों में घने कोहरे का येलो अलर्ट

मौसम केंद्र, रांची ने अपने मौसम पूर्वानुमान में 23 दिसम्बर की सुबह राज्य के दक्षिणी जिले सिमड़ेगा, सरायकेला खरसावां, पूर्वी सिंहभूम और पश्चिमी सिंहभूम जिले में सुबह सुबह घने कोहरे और धुंध का येलो अलर्ट जारी किया है….

रांची और आसपास में छाए रहे बादल, धूप नहीं निकलने से लोगों को ठंड का हुआ ज्यादा अहसास

शनिवार को रांची और आसपास के जिलों में आसमान में बादल छाए रहने से न्यूनतम तापमान में बढ़ोतरी के बावजूद लोगों को अधिक ठंड का अहसास हुआ. खुलकर धूप नहीं निकलने की वजह से जगह-जगह लोग आग जलाकर ठंड से बचने का प्रयास करते दिखे…..

NEWSANP के लिए रांची से ब्यूरो रिपोर्ट

Comments

No comments yet. Why don’t you start the discussion?

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *