रांची(RANCHI): झारखंड सरकार ने पांच डीएसपी स्तर के पुलिस पदाधिकारी का तबादला किया है. वहीं 06 दिन पहले ट्रांसफर हुए सात डीएसपी के तबादले को विलोपित कर दिया गया. इससे संबंधित अधिसूचना गृह कारा एवं आपदा प्रबंधन विभाग की ओर से मंगलवार की रात जारी कर दी गई है.

इन डीएसपी का हुआ तबादला..
सुनील कुमार रजवार डीएसपी एटीएस,अरविंद कुमार बिन्हा डीएसपी चांडिल,नौशाद आलम डीएसपी विधि व्यवस्था धनबाद.,पुरुषोत्तम कुमार डीएसपी बाघमारा,अनुज उरांव डीएसपी सिल्ली
इन डीएसपी का ट्रांसफर का आदेश हुआ विलोपित….
विनोद रवानी डीएसपी गिरिडीह का डीसीपी सिल्ली के पद पर पदस्थापन को विलोपित किया गया.शकील आबिद शम्स डीएसपी सीसीआर बोकारो का डीएसपी मुख्यालय 1धनबाद के पद पर पदस्थापन को विलोपित किया गया.नीरज के डीएसपी मुख्यालय 2 हजारीबाग के खलारी पद पर पदस्थापन को विलोपित किया गया.जय गोविंद प्रसाद गुप्ता डीएसपी रेल 2 का रामगढ़ डीएसपी के पद पर पदस्थापन को विलोपित किया गया.संतोष कुमार डीएसपी जरमुंडी का पाकुड़ डीएसपी के पद पर पदस्थापन को विलोपित किया गया.जयश्री कुजूर रेल डीएसपी जमशेदपुर का डीएसपी मुख्यालय पाकुड़ के पद पर पदस्थापन को विलोपित किया गया.नवीन कुमार सिंह डीएसपी एसीबी का बाघमारा डीएसपी के पद पर पदस्थापन को विलोपित किया गया.
गौरतलब है कि झारखंड सरकार ने 06 दिन पहले ही गुरुवार को राज्य के 40 डीएसपी का एक साथ तबादला किया था। भारत निर्वाचन आयोग के निर्देश पर यह स्थानांतरण-पदस्थापन हुआ है। आयोग ने तीन साल या उससे अधिक समय तक एक ही स्थान पर पदस्थापित या गृह जिला में कार्यरत पदाधिकारियों-कर्मियों का स्थानांतरण करने का निर्देश दिया था। इसी के तहत यह कदम उठाया गया है।
जानिए किसका कहा हुआ स्थानांतरण-पदस्थापन…
अशोक कुमार राम (आइआरबी-1 जामताड़ा से बेड़ो रांची), नीरज (मुख्यालय-टू हजारीबाग से खलारी रांची), राजेश कुमार (मुख्यालय खूंटी से एटीएस), किशोर कुमार रजक (एसआइआरबी-1 दुमका से एसीबी रांची), मनोज कुमार ठाकुर (जैप-6 जमशेदपुर से सीसीआर जमशेदपुर), सुनील कुमार चौधरी (एसीबी से नगर पूर्वी सिंहभूम), पवन कुमार-2 (झारखंड जगुआर रांची से बड़कागांव)।अमित कुमार (जामताड़ा मुख्यालय से हजारीबाग मुख्यालय), अजित कुमार विमल (सीआइडी से बरही), पवन कुमार-1 (सिमडेगा से पतरातू), जय गोविंद प्रसाद गुप्ता (रेल-2 से रामगढ़ मुख्यालय), समीर कुमार सवैया (किस्को लोहरदगा से सरायकेला), संतोष कुमार (जरमुंडी से पाकुड़), जयश्री कुजूर (रेल जमशेदपुर से मुख्यालय पाकुड़), विद्याशंकर (आइआरबी-2 मुसाबनी कैंप चाईबासा से यातायात बोकारो)।नवीन कुमार सिंह (एसीबी रांची से बाघमारा), धीरेंद्र नारायण बंका (मुख्यालय वन रेल धनबाद से मुख्यालय टू धनबाद), आशुतोष कुमार सत्यम (बालूमाथ लातेहार से सिंदरी धनबाद), शकील आबिद शम्स (सीसीआर बोकारो से मुख्यालय-1 धनबाद), जीतवाहन उरांव (कोडरमा से गिरिडीह सदर), राजेंद्र प्रसाद (डीआइजी कार्यालय दुमका से खोरीमहुआ गिरिडीह), सत्येंद्र प्रसाद (विशेष शाखा से मधुपुर)।अशोक कुमार सिंह (एटीएस से देवघर), अमित कुमार कच्छप (मुख्यालय देवघर से जरमुंडी), प्रदीप कुमार (एटीएस से सिमरिया), अमिता लकड़ा (चैनपुर गुमला से मुख्यालय चतरा), अवध यादव (मुख्यालय सिमडेगा से छतरपुर पलामू), आलोक कुमार टुटी (जैप-2 टाटीसिल्वे से विश्रामपुर पलामू), शिवपूजन बहेलिया (एसीबी से महुआटांड़ लातेहार), भरत राम (सीआइडी से बरवाडीह लातेहार)।बैजु उरांव (डीआइजी कार्यालय पलामू से सिमडेगा), राफेल मुर्मू (विशेष शाखा रांची से जगरनाथपुर पश्चिमी सिंहभूम), नलिन कुमार मरांडी (जैप प्रशिक्षण केंद्र पद्मा हजारीबाग से चक्रधरपुर), बहामन टुटी (आइआरबी9 गिरिडीह से चाईबासा सदर), राजेश सिन्हा (एसीबी से एसआइआरबी-1 दुमका), अनिल कुमार सिंह (आइजी कार्यालय रांची से कोडरमा), विनोद रवानी (गिरिडीह से सिल्ली रांची), नितिन खंडेलवाल (एटीएस से बड़हरवा साहिबगंज), नीरज कुमार सिंह (खोरी महुआ से मुख्यालय-1 गिरिडीह) व अशोक रविदास (अभियान चाईबासा से गोड्डा)।
दो IPS को मिला अपने कार्य के अलावा अतिरिक्त पद का प्रभार
दो आईपीएस को अपने कार्य के अलावा अतिरिक्त पद का प्रभार मिला है. डीजी रैंक में प्रोन्नत हुए मुरारी लाल मीणा को रेल डीजे के पद पर पदस्थापित किया गया है. वह अपने कार्यों के अतिरिक्त डिग्री जेयूवीएनएल के अतिरिक्त प्रभार में रहेंगे. इसके अलावा जैप 10 कमांडेंट के पद पर पदस्थापित पीयूष पांडे अपने कार्यों के अतिरिक्त कमांडेंट गृह रक्षा वाहिनी एवं अग्निशमन सेवा के प्रभार में रहेंगे….
सवाल ये है कि राज्य सरकार पहले ट्रांसफर की सूची निकालती है फिर उसे विलोपित करती है…ये सिर्फ चुनावी हड़बड़ी में गड़बड़ी हो रहें है या फिर सेटिंग गेटिंग के आधार पर ही ट्रांसफर पोस्टिंग की जा रहीं है..क्या अधिकारियों के ऊपर इसका मानसिक दबाव नहीं पड़ेगा,उनकी कार्य कुशलता प्रभावित नहीं होगी..इस मुद्दे पर विपक्ष भी राज्य सरकार के खिलाफ हमलावर है…
NEWS ANP के लिए रांची ब्यूरो से वी सिंह के साथ कुंवर अभिषेक सिंह की रिपोर्ट..