पाकुड़ पहुँचे झारखण्ड कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष राजेश ठाकुर….

पाकुड़(PAKUD): कांग्रेस के विधायक दल के नेता सह सूबे के ग्रामीण विकास के मंत्री आलमगीर आलम,सुबोधकांत सहाय का जोरदार तरीके से स्वागत किया गया…राहुल गांधी की न्याय यात्रा कि सफ़लता को लेकर परिसदन में कार्यकर्ताओ के साथ बैठक किया… भारत जोड़ो न्याय यात्रा को सफल बनाने पर रणनीति बनाई गई…

बैठक में पार्टी पदाधिकारी सहित अन्य शामिल हुए…पाकुड में भारत जोड़ो न्याय यात्रा की सफलता को लेकर परिषदन में कांग्रेस के प्रमुख कार्यकर्ताओं की बैठक हुई…

प्रदेश अध्यक्ष राजेश ठाकुर ने कहा कि झारखंड में राहुल गांधी की भारत जोड़ो न्याय यात्रा की रूपरेखा तय करने के लिए सभी लोग पाकुड़ पहुंचे है…यहाँ टीम यात्रा का मार्ग, किस समय और किस दिन राहुल गांधी किस जिले में प्रवेश करेंगे, कहां उनके कार्यक्रम होंगे, इसकी विस्तृत रूपरेखा तय करेगी…टीम यह भी निश्चित करेगी कि राहुल गांधी को कब-कब कहां-कहां विश्राम करना है…इसकी तैयारी से लेकर राहुल गांधी की यात्रा की सफलता का पूरा रोडमैप टीम तैयार करने पहुंची…इस क्रम में भारत जोड़ो न्याय यात्रा के ठहरने की जगह, सभा हेतु स्थल का चयन, प्रचार- प्रसार की सारी व्यवस्था पूरी करने के लिए पाकुड़ पहुंचे…

मंत्री आलमगीर आलम ने कहा कि न्याय यात्रा को सफल बनाने हेतु राहुल गांधी जी हाथ को मजबूत बनाने को लेकर जिला अध्यक्ष ,प्रखंड अध्यक्ष को निर्देश दिया साथ ही उन्होंने कहा कि पंचायत से भारी भारी संख्या में काग्रेस पार्टी कार्यकर्ताओं का जन सैलाब उमड़े इसकी तैयारी जोरशोर से की जा ही है…इस यात्रा में जिला से प्रखंडों ओर गांव से शहर से पार्टी कार्यकर्ताओं भाग लेगे…

NEWS ANP के लिए पाकुड़ से जयदेव की रिपोर्ट..

Comments

No comments yet. Why don’t you start the discussion?

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *