Jharkhand: 2018 बैच के दारोगा निलेश कुमार सिंह नौकरी से बर्खास्त, 2022 में धनबाद में ACB ने घूस लेते किया था गिरफ्तार…

Jharkhand: 2018 बैच के दारोगा निलेश कुमार सिंह नौकरी से बर्खास्त, 2022 में धनबाद में ACB ने घूस लेते किया था गिरफ्तार…

रांची(RANCHI): पलामू में तैनात 2018 बैच के दारोगा (सब इंस्पेक्टर) को नौकरी से बर्खास्त कर दिया गया है. जांच में दारोगा पर घूस लेने का आरोप सही पाया गया. इसके बाद घूसखोर दारोगा को नौकरी से हटाने का आदेश बोकारो रेंज के डीआईजी ने जारी किया है. बर्खास्त सब इंस्पेक्टर निलेश कुमार सिंह की पोस्टिंग वर्ष 2022 में धनबाद के लोयाबाद थाना में थी. एक केस डायरी मैनेज करने के लिए 50 हजार रुपए की रिश्वत मांग सब इंस्पेक्टर निलेश कुमार सिंह ने की थी.

धनबाद एसीबी की टीम ने छह जून 2022 को 15 हजार रुपए की रिश्वत लेते रंगे हाथों पकड़ा था. गिरफ्तारी के बाद उन्हें जेल भेजा गया और निलंबित कर दिया गया था. निलंबन से बहाल होने के बाद उनका तबादला पलामू के पांडू थाने में किया गया. वर्तमान में वह यहीं तैनात थे.

NEWSANP के लिए रांची से ब्यूरो रिपोर्ट

Comments

No comments yet. Why don’t you start the discussion?

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *