Jharkhand: लातेहार में उग्रवादियों और पुलिस के बीच मुठभेड़, 15 लाख का इनामी JJMP सुप्रीमो पप्पू लोहरा ढेर….

Jharkhand: लातेहार में उग्रवादियों और पुलिस के बीच मुठभेड़, 15 लाख का इनामी JJMP सुप्रीमो पप्पू लोहरा ढेर….

लातेहार(JHARKHAND): झारखंड में लातेहार पुलिस को शनिवार की सुबह बड़ी सफलता मिली है। जिले के एसपी कुमार गौरव के नेतृत्व में सीआरपीएफ और झारखंड पुलिस की टीम ने बड़ी कार्रवाई करते हुए जेजेएमपी (झारखंड जन मुक्ति मोर्चा) उग्रवादी संगठन के सुप्रीमो 15 लाख इनामी पप्पू लोहरा को मुठभेड़ में मार गिराया है। मुठभेड़ की घटना लातेहार जिले के इचावार के जंगल में हुई है। इस दौरान पांच लाख का इनामी पप्पू गंझू भी मार गिराया गया।

जवाबी कार्रवाई में पप्पू लोहरा और उसका साथी मारा गया

दरअसल, एसपी को सूचना मिली थी कि जेजेएमपी सुप्रीमो पप्पू लोहारा अपने संगठन के सदस्यों के साथ इचावार के जंगल में बड़ी घटना को अंजाम देने के लिए जुटा है। जिसके बाद पुलिस अधिकारियों और सुरक्षाबलों की ओर से सर्च अभियान चलाया गया। सर्च अभियान के दौरान उग्रवादियों ने सुरक्षा बलों को देखते फायरिंग शुरू कर दी। जिसके बाद सुरक्षा बलों ने भी जवाबी कार्रवाई की। इस मुठभेड़ में पप्पू लोहरा समेत दो उग्रवादी मारा गया।

दोनों उग्रवादियों के शव को बरामद किया गया

पुलिस ने दोनों उग्रवादियों के शव को बरामद कर लिया है और इलाके में सर्च अभियान चलाया जा रहा है। बताया जाता है कि जेजेएमपी नक्सली संगठन लातेहार और आसपास के जिले में काफी सक्रिय था। पुलिस की ओर से इस संगठन के खिलाफ पिछले कई दिनों से लगातार कार्रवाई की जा रही थी। शुक्रवार की रात मिली सटीक सूचना के तहत पुलिस ने घेराबंदी की और दो नक्सलियों को ढेर कर दिया। फरार नक्सलियों की गिरफ्तारी के लिए पुलिस इलाके में सर्च ऑपरेशन चला रही है।

NEWSANP के लिए झारखंड से ब्यूरो रिपोर्ट

Comments

No comments yet. Why don’t you start the discussion?

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *