राम लला की प्राणप्रतिष्ठा को लेकर झरिया थाना पुलिस ने किया शहर में फ्लैग मार्च..

झरिया(JHARIYA):। अयोध्या में नवनिर्माण भव्य राम मंदिर में 22 जनवरी को राम लला की प्राण प्रतिष्ठा होने जा रही है जिसको लेकर पूरे देश में उत्सव पर्व मनाया जा रहा है,

शहर और कस्बों के मंदिरों की साफ सफाई की जा रही है और मंदिरों को सजाया जा रहा है। वहीं झरिया शहर में भी जगह-जगह शोभा यात्रा निकाली जाएगी, भंडारे आयोजित किए जाएंगे।

जिसे देखते हुए झरिया पुलिस सुरक्षा को लेकर सजग हो गई है। शनिवार को झरिया थाना प्रभारी संतोष सिंह के नेतृत्व में फ्लैग मार्च निकाला और सुरक्षा का जायजा लिया। फ्लैग मार्च झरिया थाना परिसर से थाना मोड़, उपरकुल्हि, इंद्राचोक, चार नंबर, बाटा मोड़, लक्ष्मीनिया मोड़,कतरास मोड़, चौथाई कुली होते हुए वापस झरिया थाना पहुंच समाप्त हुआ।

झरिया थाना प्रभारी संतोष सिंह ने बताया कि शहर में विधिव्यस्था व सुरक्षा के दृष्टिकोण से फ्लैग मार्च निकाला गया। पूरे शहर में कई प्रकार के कार्यक्रम होने है इसको लेकर पुलिस पूरी तरह से सतर्क है। हमारे पास पर्याप्त सुरक्षा बल मौजूद है। किसी प्रकार की अराजकता बर्दाश्त नहीं की जाएगी। फ्लैग मार्च में झरिया थाना प्रभारी संतोष कुमार सिंह,मुकेश तिवारी,अकबर हुसैन, पप्पू कुमार,अखिलेश यादव,राजेश कुमार,सोनू कुमार चौधरी,अमरजीत भारद्वाज,संगम कुमार,मुकेश पंडित, दुबराज उरांव,फारुख अंसारी, भुवनेश्वर उरांव समेत झरिया थाना के कई पुलिस जवान मुख्य रूप से मौजूद थे।

NEWS ANP के लिए झरिया से अरविन्द सिंह की रिपोर्ट..

Comments

No comments yet. Why don’t you start the discussion?

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *