झरिया विधायक पूर्णीमा नीरज सिंह पहुंची, पूर्व अध्यक्ष स्व मदनलाल खन्ना के आवास, दिया हर संभव मदद के भरोसा..

झरिया(JHARIYA): झरिया विधायक पूर्णिमा नीरज सिंह रविवार को झरिया नगर कांग्रेस कमिटी के पूर्व अध्यक्ष स्व मदन लाल खन्ना के 4 न० नई दुनिया झरिया आवास पहुंच किया उनके धर्मपत्नी सुनीता खन्ना से मुलाकात।

बताते चलें कि स्व मदनलाल लगभग चार साल से अस्वस्थ चल रहे थे। जिसके कारण 12 जनवरी 24 को इलाज के दौरान उनकी मृत्यु हो गई थी। जहां पत्नी सुनीता खन्ना से विधायक श्री सिंह मिलने पहुंची और उनके इस दुख से खुद भी भावुक होते हुए हर संभव मदद का भरोसा दिलाते हुए कहा कि मदन लाल खन्ना हमारे पार्टी के धरोहर के साथ साथ हमारे अभिभावक तुल्य थे,

उनका असमय हम सबको छोड़कर चले जाना हमारे लिए अपूर्णीय क्षति हैं। जिसे हम पुरा नही कर सकते पर हर सुख दुख मे परिवार के साथ खड़े है।

मौके पर विधायक प्रतिनिधि सूरज सिंह, गणेश बहादुर सिंह, राम जी सिंह, मुख्तार खान, अशोक बरनवाल,प्रीतम रवानी,झरिया नगर अध्यक्ष रतनेश यादव,बिरेंद्र बहादुर रवि सिंह, ,सुमन देवी, प्रिटी कुन्दन मोदक, संजीव सिंह मिश्, हर्भजन सिंह,सोनू साव, राजीव पांडे, बृज मोहन शर्मा,सहित दर्ज़नो गणमन्य लोग के साथ पार्टी कार्यकर्ता मौजूद थे।

NEWS ANP के लिए झरिया से भोला बाउरी की रिपोर्ट..

Comments

No comments yet. Why don’t you start the discussion?

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *