झरिया(JHARIYA): प्रभावित विस्थापित लोगों को प्राथमिकता देते हुए ट्रक लोडिंग कार्य में स्थानीय को बहाल करें, नहीं तो होगी आर पार की लड़ाई,रंगदारों की रंगदारी नहीं चलेगी।
उक्त बातें जनता मजदूर संघ कुंती गुट के शिवकुमार पासवान ने प्रदर्शन के दौरान कहा। बताते चलें कि लोदना एरिया 10 के कुजामा ऑउट सोर्सिंग परियोजना मे न्यु ट्रक लोडिंग पॉइंट का निर्माण हुआ है। जिसमें सभी अलग-अलग यूनियन के नेताओं ने अपने समर्थकों को रोजगार हेतु शक्ति प्रदर्शन कर प्रबंधन व प्रशासन को चुनौती देने का काम कर रहे हैं।
जिसके तहत मंगलवार को स्थानीय लोगों को प्राथमिकता देते हुए रोजगार से जोड़ने को लेकर जनता मजदूर संघ कुन्ती गुट के शिव कुमार पासवान के नेतृत्व में कुजामा स्थित न्यू लोडिंग पॉइंट पर जोरदार विरोध प्रदर्शन किया गया।
मौके पर श्री पासवान ने कहा कि सर्व प्रथम क्षेत्र के प्रभावित व विस्थापित लोगों को लोडिंग पॉइंट में प्राथमिकता देनी होगी, अगर ऐसा नहीं होता है तो आर पार की लड़ाई होगी। यहां पर किसी के भी रंगदारी नहीं चलेगी, अगर कोई रंगदार है तो सामने आये, हर तरह से उसके साथ सामना करने के लिए हमारे संघ के लोग व स्थानीय तैयार हैं। मौके पर शिव पासवान, महेश प्रसाद, बिनोद यादव, सुमेर सिह, राकेश पासवान, अनील सिंह, अनुज पासवान, अनीता मुर्मू, उर्मिला देवी, रेनु देवी, पिन्की देवी, रुबी देवी, रेखा देवी आदी लोग मौजूद थे।
NEWS ANP के लिए झरिया से अरविन्द सिंह की रिपोर्ट..
