JAC Board Exam: 10वीं और 12वीं के मॉडल प्रश्न पत्र जारी, यहाँ से करें डाउनलोड…

JAC Board Exam: 10वीं और 12वीं के मॉडल प्रश्न पत्र जारी, यहाँ से करें डाउनलोड…

रांची(RANCHI): JAC के 2025 के मॉडल प्रश्न पत्रों के अनुसार, कक्षा 10 और 12 की अधिकांश परीक्षाएं 80 अंकों की होंगी, जबकि गृह विज्ञान की परीक्षा 70 अंकों की होगी। JAC रांची ने 2025 के लिए 10वीं और 12वीं की बोर्ड परीक्षा के मॉडल प्रश्न पत्र जारी किए हैं।इन पेपरों का उद्देश्य छात्रों को परीक्षा के पैटर्न और प्रश्नों के स्वरूप से परिचित कराना है, ताकि वे अपनी तैयारी को सही दिशा में आगे बढ़ा सकें..

मॉडल प्रश्न पत्रों के माध्यम से छात्र यह समझ सकते हैं कि परीक्षा (Exam) में किस प्रकार के प्रश्न पूछे जा सकते हैं और तैयारी कैसे करनी चाहिए।इस साइट में, Google AdSense विज्ञापन इंटेंट के लिंक का इस्तेमाल किया गया है. AdSense ये लिंक अपने-आप जनरेट करता है. इनकी मदद से, क्रिएटर कमाई कर सकते हैं.इसके साथ ही, यह अभ्यास छात्रों के आत्मविश्वास को बढ़ाता है और टाइम मैनेजमेंट तथा आंसर राइटिंग कौशल को बेहतर बनाता है।ये मॉडल प्रश्न पत्र सभी विषयों के लिए PDF प्रारूप में उपलब्ध हैं, और छात्र इन्हें झारखंड एकेडमिक काउंसिल (JAC) की आधिकारिक वेबसाइट jacexamportal.in से डाउनलोड कर सकते हैं।मॉडल पेपर डाउनलोड करने का तरीकाJAC द्वारा जारी किए गए 10वीं और 12वीं के मॉडल प्रश्न पत्र को डाउनलोड करने के लिए निम्नलिखित कदमों का पालन करें:1. सबसे पहले आधिकारिक वेबसाइट jacexamportal.in पर जाएं..

2. होमपेज पर “परीक्षा 2025 के लिए मॉडल प्रश्न पत्र” लिंक पर क्लिक करें।3. अब अपनी कक्षा (10वीं या 12वीं) का चयन करें।4. चयन करने के बाद, आपके स्क्रीन पर PDF फाइल के रूप में मॉडल प्रश्न पत्र दिखाई देंगे। उसे डाउनलोड करें और अपनी परीक्षा की तैयारी शुरू करें।11 फरवरी से शुरू होंगी परीक्षाएंJAC ने 2025 के लिए कक्षा 10 (मैट्रिक) और कक्षा 12 (इंटरमीडिएट) की बोर्ड परीक्षाओं की तारीखों का ऐलान कर दिया है..

परीक्षाएं 11 फरवरी 2025 से शुरू होंगी और 3 मार्च 2025 तक चलेंगी।कक्षा 10 की परीक्षाएं 11 फरवरी से 3 मार्च तक सुबह के सत्र में आयोजित की जाएंगी, जिनका समय 9:45 बजे से दोपहर 1:00 बजे तक होगा।प्रारंभिक 15 मिनट का समय प्रश्न पत्र को पढ़ने के लिए निर्धारित किया गया है, ताकि छात्र बेहतर योजना के साथ उत्तर लिख सकें..

झारखंड बोर्ड परीक्षा 2025 के एडमिट कार्ड और अन्य जानकारी जल्द ही JAC की आधिकारिक वेबसाइट पर उपलब्ध कराई जाएगी।पास होने के लिए चाहिए 33% अंक, जानें परीक्षा पैटर्नJAC के 2025 के मॉडल प्रश्न पत्रों के अनुसार, कक्षा 10 और 12 की अधिकांश परीक्षाएं 80 अंकों की होंगी, जबकि गृह विज्ञान की परीक्षा 70 अंकों की होगी..

कक्षा 12 के लिए भी अधिकांश विषय 80 अंकों के होंगे, लेकिन भौतिकी, रसायन विज्ञान, जीव विज्ञान और कंप्यूटर विज्ञान की परीक्षाएं 70 अंकों की होंगी।इन परीक्षाओं की अवधि 3 घंटे निर्धारित की गई है। JAC के कक्षा 10 और 12 के छात्रों को थ्योरी और प्रैक्टिकल दोनों में मिलाकर पास होने के लिए न्यूनतम 33% अंक प्राप्त करने होंगे..

NEWSANP के लिए रांची से ब्यूरो रिपोर्ट

Comments

No comments yet. Why don’t you start the discussion?

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *