उत्तर प्रदेश(UTTAR PRADESH): उत्तर प्रदेश में तैनात IPS पति-पत्नी ने एक साथ वॉलंटरी रिटायरमेंट सर्विस (VRS)लेने का निर्णय लिया है। दोनों ने इस संदर्भ में केंद्रीय गृह मंत्रालय को भी पत्र भेजा है। IPS दिनेश सिंह लंबे समय से मेडिकल छुट्टी पर हैं। बिजनौर में SP रहते हुये उन्हें ब्रेन हेमरेज हुआ था। उन्होंने कई जिलों में SP के रूप में सेवायें दी हैं। IPS पत्नी सुधा सिंह साल 2011 बैच की IPS अधिकारी हैं, वर्तमान में DIG रेलवे के पद पर तैनात हैं। इससे पहले हो SSP झांसी के पद पर कार्यरत थीं। इस साल उन्हें DIG पद पर प्रमोशन मिला था।
VRS लेने का कारण
दोनों ने व्यक्तिगत और पारिवारिक कारणों को ध्यान में रखते हुये यह निर्णय लिया है। दिनेश सिंह की लंबी बीमारी और स्वास्थ्य संबंधी परेशानियों के कारण, सुधा सिंह ने उनके साथ रहने और उनकी देखभाल करने के लिये यह कदम उठाया।दोनों के VRS आवेदन पर शासन स्तर पर विचार किया जायेगा। इस तरह के मामलों में आमतौर पर कार्मिक विभाग द्वारा पुलिस और गृह मंत्रालय से राय ली जाती है। खबर है कि VRS के बाद दोनों लखनऊ में रहेंगे और परिवार के साथ समय बितायेंगे। एक साथ IPS पति-पत्नी के नौकरी छोड़ देने की फैली बातें को लेकर जितनी जुबां उतनी तरह की बातें हो रही है।
NEWSANP के लिए ब्यूरो रिपोर्ट

