IPL इतिहास में 200 शिकार करने वाले एकमात्र विकेटकीपर बने धोनी.

IPL इतिहास में 200 शिकार करने वाले एकमात्र विकेटकीपर बने धोनी.

Icभारत के पूर्व कप्तान महेंद्र सिंह धोनी IPL इतिहास में विकेट के पीछे 200 शिकार करने वाले दुनिया के पहले और एकमात्र विकेटकीपर बन गए हैं. महेंद्र सिंह धोनी के इन 200 शिकारों में 153 कैच और 47 स्टंपिंग शामिल है. कोलकाता नाइट राइडर्स (KKR) के खिलाफ बुधवार को खेले गए IPL मैच में महेंद्र सिंह धोनी ने विकेट के पीछे दो शिकार कर यह महारिकॉर्ड बनाया है.

धोनी ने कैसे किया ये कमाल?

महेंद्र सिंह धोनी ने इस मैच में सबसे पहले नूर अहमद की गेंद पर सुनील नरेन को स्टंप किया था. महेंद्र सिंह धोनी ने इसके बाद अंगकृष रघुवंशी को नूर अहमद की गेंद पर कैच आउट कर IPL में अनोखा दोहरा शतक लगाया है. महेंद्र सिंह धोनी के बाद IPL में विकेट के पीछे सबसे ज्यादा शिकार करने के मामले में दिनेश कार्तिक का नाम आता है. दिनेश कार्तिक 174 शिकार के साथ दूसरे स्थान पर हैं, जबकि ऋद्धिमान साहा और ऋषभ पंत क्रमशः 113 और 100 शिकार के साथ तीसरे और चौथे स्थान पर हैं.

NEWSANP के लिए ब्यूरो रिपोर्ट

Comments

No comments yet. Why don’t you start the discussion?

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *