JSSC मैदान में मनाया अंतराष्ट्रीय मजदूर दिवस सह सम्मान समरोह, देश के विकास में मज़दूरों का महत्पूर्ण योगदान: संजय सेठ..

राँची(RANCHI): राजधानी राँची के नामकुम प्रखंड के चायबागान स्थित जेएसएससी मैदान में समाजेसवी सेवी सह युवा आयोग के पूर्व अध्यक्ष चंद्रभूषण झा कि अध्यक्षता में अंतराष्ट्रीय मजदूर दिवस सह सम्मान समरोह का आयोजन किया गया।

सम्ममान समरोह में नामकुम के आस-पास व रांची के हजारों की संख्या में मजदूरों सम्मानित किया गया।


कार्यक्रम का नेतृत्व कर रही आरती कुजूर, पूर्व शिक्षा उप निदेशक अरविन्द कुमार झा, पूर्व संयुक्त सचिव आंनद मोहन ठाकुर, समाजसेवी दुर्गा शंकर झा, समाजसेवी गोविंद झा, अनुराग कश्यप, जिप सदस्य रामअवतार केरकेट्टा, प्रमोद कुमार सिंह,बरगांवा मुखिया अनिता तिर्की, कार्मेला कच्छप,सुबोध सिंह टनटन, समाजसेवी प्रभाष झा, अंजली लकड़ा, सूबेदार अरूण झा, मोहन ठाकुर, सविता सिंह, टुन्नू सिंह, पुष्पा चौधरी, सहित अन्य गणमान्य लोगों द्वारा किया गया।


कार्यक्रम में मुख्य अतिथि में सांसद संजय सेठ ने सम्मान समारोह में हजारों की संख्या में मजदूरों अंगवस्त्र ओढ़ाकर सम्मानित किया गया। कार्यक्रम को संबोधित करते हुए कहा कि बिना मजदूर के बिना कोई भी काम संभव नहीं है, निश्चित ही मजदूरों के बिना विकास संभव ही नहीं है। उन्हें उचित मानदेय मिले इसके लिए कार्य करने की जरूरत है। वहीं कार्यक्रम के अंत में कार्यक्रम की अध्यक्ष चंद्रभूषण झा उर्फ भूषण झा, दुर्गा शंकर झा, अनुराग कश्यप ने सांसद संजय सेठ को भगवान राम का तस्वीर भेट प्रदान किया।


कार्यक्रम के दौरान सारथी संस्थान कि ओर से मतदाता जागरूकता कार्यक्रम चलाकर मतदान करने के लिए जागरूक करते हुए मतदान करने की अपील की है।


इस मौके पर सांसद प्रतिनिधि प्रमोद कुमार सिंह, गोपाल चौधरी, प्रभुदयाल बड़ाईक, मुन्ना बड़ाईक, मनोज सिंह, अशोक मुण्डा, समीर राय, रतन शाहदेव, निर्मला देवी, कृष्णा कुमार, कौशल सिंह, चुलबुल पाण्डेय, प्रज्ञा भारती, एस के सिंह सहित अन्य लोग शामिल थे।

NEWS ANP के लिए रांची से V SIngh की रिपोर्ट..

Comments

No comments yet. Why don’t you start the discussion?

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *