ईडी अब सम्मन भेजने के बजाय CM हेमंत सोरेन के खिलाफ वारंट हासिल करने में जुटी..! ED की तैयारी से सियासी हलचल तेज..

रांची (RANCHI): प्रवर्तन निदेशालय (ED ) अब झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन को सम्मन जारी नहीं करेगा बल्कि पीएमएलए कोर्ट से गिरफ्तारी वारंट लेने की तैयारी कर रहा है

इसको लेकर दिल्ली से ED की विधि विशेषज्ञ और अधिकारियों का रांची आना-जाना शुरू हो गया है .ED कभी भी PMLA कोर्ट में गिरफ्तारी वारंट के लिए आवेदन कर सकता है ..

ED बढ़गाई अंचल जमीन घोटाले मामले में पूछताछ के लिए अब तक हेमंत सोरेन को 6 बार सम्मन जारी कर चुका है लेकिन एक बार भी सीएम पूछताछ के ED कार्यालय नहीं पहुंचे …

हर बार उन्होंने ED को पत्र लिखकर नहीं आने के अलग-अलग कारण बताएं.. ED हेमंत सोरेन से बड़गाई अंचल में डीएवी बरियातू के पीछे स्थित 8.46 एकड़ जमीन के संबंध में पूछताछ करने वाला है

पिछले हफ्ते ED के बड़े अधिकारी रांची पहुंचे थे और बैठक भी की थी इधर हेमंत मामले को लेकर रांची में राजनीतिक गलियां में भी सियासी चर्चा बढ़ गई है ..अब ED कभी भी वारंट लेकर कार्रवाई कर सकता है..

बता दें कि ED ने इसके पूर्व बड़गाई जमीन घोटाले में 13 अप्रैल 2023 को छापेमारी की थी ,छापेमारी में ED को बढ़ lगाई के तत्काली के राजस्व उप निरीक्षक भानु प्रताप प्रसाद के घर से 11 बक्से में रखे गए जमीन के दस्तावेज मिले थे ..जिसमें डीएवी बरियातू के पीछे स्थित 8.46 एकड़ जमीन के भी कागजात मिले थे , जिसमें हेरा फेरी की गई थी .इसके संबंध में हेमंत सोरेन से पूछताछ होनी है…

ईडी ने इस जमीन के संबंध में बड़गाईं के तात्कालिक सीओ मनोज कुमार, तत्काली राजस्व उप निरीक्षक भानु प्रताप प्रसाद से पूछताछ कर चुका है दोनों ने बताया था कि उक्त जमीन “बॉस” (BOSS)की है जब विधि ने दोनों से पूछा कि यह बॉस कौन है…? तो उनलोगों बताया था .. “बॉस” का प्रयोग मुख्यमंत्री के लिए किया जाता है…

NEWS ANP के लिए रांची से वी सिंह के साथ कुंवर अभिषेक सिंह की रिपोर्ट …

Comments

No comments yet. Why don’t you start the discussion?

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *