कोल इंडिया की बैठक में इनमोसा की भागीदारी नहीं होना दुर्भाग्यपूर्ण : कुश कुमार..


धनबाद(DHANBAD) : आज 10 मई को उप महामंत्री की उपस्थिति में बीसीसीएल कार्य समिति की वार्षिक समीक्षा बैठक इनमोसा भवन गोधर में संपन्न हुई। बैठक में संगठन द्वारा किए गए वार्षिक कार्यों की समीक्षा और कई अहम मुद्दों पर विचार विमर्श किया गया।

जिसमें कंपनी में कई खदानों का संचालन एमडीओ मोड द्वारा किया जाना, कैडर स्कीम में संशोधन, संगठन की मजबूती,वित्तीय वर्ष में कंपनी द्वारा निर्धारित उत्पादन एवं सभी समितिया में इनमोसा की भागीदारी सुनिश्चित करने आदि शामिल है। कुश कुमार ने कहा कि इनमोसा के सहयोग से कंपनी लगातार अपने निर्धारित उत्पादन लक्ष्य से वित्तीय वर्ष में आगे चल रही है और निश्चित रूप से लक्ष्य से अधिक उत्पादन होगा।

उन्होंने अवगत कराया की कैडर स्कीम के संशोधन हेतु अध्यक्ष कोल इंडिया से राष्ट्रीय बैठक हेतु समय मांगा गया है। कुश कुमार ने कहा कि जल्द ही कोल इंडिया मुख्यालय में उच्च प्रबंधन के साथ समीक्षा बैठक होगी। केंद्रीय एवं क्षेत्रीय पदाधिकारी के उपस्थिति में सभी समितियां में इनमोसा की भागीदारी न होना दुर्भाग्यपूर्ण है। कई बार पत्रांक के माध्यम से उच्च प्रबंधन, बीसीसीएल को अवगत कराया गया है।

उन्होंने कहा कि इस विषय पर किसी प्रकार की कार्रवाई ना होना दुर्भाग्यपूर्ण है एवं सर्व सहमति से यह निर्णय लिया गया कि अगर उच्च प्रबंधन सभी समितियां में इनमोसा की भागीदारी सुनिश्चित नहीं करती है तो एक दिवसीय धरना प्रदर्शन बीसीसीएल मुख्यालय पर की रणनीति तय की गई।

जल्द ही धरना की तिथि की घोषणा होगी। केंद्रीय कमेटी के एमपी चौहान, अजीत सिंह, विजय यादव, यशवंत कुमार सिंह, अशोक कनौजिया, जयनंदन पासवान,अरविंद कुमार सिंह एवं क्षेत्रीय पदाधिकारी में अरुण दुबे,बालेश्वर पंडित,संजय महतो,धनंजय सिंह,शिव शंकर महतो,रवि ओंकार,शाहिद अनवर,अवधेश यादव,नवल महतो,उमाकांत राय,बीगू साव,सूरज कुमार,शंभू चौहान बैठक में उपस्थित रहे।

NEWS ANP के लिए कुंवर अभिषेक सिंह की रिपोर्ट..

Comments

No comments yet. Why don’t you start the discussion?

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *