India Pakistan War Live: जम्मू-कश्मीर के उरी और राजौरी सेक्टरों में नियंत्रण रेखा पर भारी गोलाबारी हुई। पाकिस्तानी सेना की गोलीबारी का भारतीय सेना मुंहतोड़ जवाब दे रही है। स्थिति तनावपूर्ण बनी हुई है। विदेश मंत्रालय आज सुबह 10 बजे ब्रीफिंग करेगा।
Operation Sindoor Live: भारत ने गुरुवार रात जम्मू, पठानकोट, उधमपुर एवं कुछ अन्य स्थानों पर सैन्य ठिकानों पर पाकिस्तानी मिसाइल एवं ड्रोन हमलों को नाकाम कर दिया। इसके साथ ही दोनों देशों के बीच बड़े सैन्य संघर्ष की आशंका बढ़ हो गई है। अखनूर, सांबा, बारामूला और कपुवाड़ा तथा विभिन्न स्थानों पर विस्फोट और सायरन की आवाज सुनी गईं।
भारतीय सेना द्वारा पाकिस्तान के प्रयासों को विफल किए जाने के बाद रक्षा मंत्रालय ने कहा कि भारत अपनी संप्रभुता की रक्षा करने और अपने लोगों की रक्षा करने के लिए पूरी तरह से तैयार है। रक्षा मंत्रालय के एक प्रवक्ता ने कहा, ‘‘जम्मू कश्मीर अंतरराष्ट्रीय सीमा के समीप आज जम्मू, पठानकोट एवं उधमपुर में सैन्य प्रतिष्ठानों को पाकिस्तान से आने वाली मिसाइल एवं ड्रोन ने निशाना बनाने का प्रयास किया।’’ प्रवक्ता ने कहा कि इन खतरों को मानक संचालन प्रक्रिया का पालन करते हुए तत्परता से विफल कर दिया गया। उन्होंने कहा, ‘‘किसी के हताहत होने या किसी संपत्ति की हानि होने की सूचना नहीं है।’’ अधिकारी ने कहा कि दोनों देशों की सेनाओं के बीच पहले से ही तनावपूर्ण स्थिति के बीच संघर्ष दूसरे दिन और बढ़ गया।
NEWSANP के लिए ब्यूरो रिपोर्ट

