JMM महानगर समिति की अहम बैठक यूनियन क्लब में हुई संपन्न,हेमंत सोरेन जल्द-से-जल्द जेल से निकले इसको लेकर पार्टी कार्यकर्ता मंदिर,मस्जिद, चर्च ,गुरुद्वारा मे करे प्रथना….

धनबाद(DHANBAD): शुक्रवार को झारखंड मुक्ति मोर्चा महानगर समिति के नेतृत्व में एक अहम बैठक रखी गई।कार्यक्रम की अध्यक्षता मंटू कुमार चौहान ने किया संचालन महानगर सचिव अबू तारीख ने की।

कार्यक्रम में मुख्य रूप से उपस्थित केंद्रीय कार्यकारिणी सदस्य अमितेश सहाय , मीडिया पैनलिस्ट सह केंद्रीय सदस्य डॉ नीलम मिश्रा उपस्थित रही।


कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य भाजपा के द्वारा गलत षड्यंत्र रचकर पूर्व मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन को कैसे फसाया गया है जोकि भाजपा की रणनीति थी, भाजपा चाहती थी की झारखंड में सरकार गिरे और भाजपा की सरकार बने लेकिन भाजपा के मंसूबों पर पानी फिर गया और झारखंड में झारखंड मुक्ति मोर्चा की पुनः सरकार बन गई जिससे भाजपा वाले लोग तिल मिला चुके हैं और पूर्व मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन पर षड्यंत्र के तहत गलत आरोप लगाकर उन्हें फसाया जा रहा है।

कार्यक्रम में महानगर क्षेत्र से लेकर वार्ड तक सभी को यह निर्देश दिया गया है की सभी अपने-अपने धर्म में मंदिर, मस्जिद, चर्च ,गुरुद्वारा में जाकर विधिवत प्रार्थना करें मन्नत मांगे कि जल्द से जल्द हमारे पूर्व मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन इस केस से बरी हो

कार्यक्रम में उपस्थित महानगर के सभी पदाधिकारीगण, महानगर के सभी युवा मोर्चा के पदाधिकारीगण,बुद्धिजीवी मोर्चा,अल्पसंख्यक मोर्चा,महिला मोर्चा के पदाधिकारीगण, झरिया नगर के पदाधिकारीगण,सिंदरी नगर के पदाधिकारीगण, कतरास नगर के पदाधिकारीगण संग सभी वार्ड के पदाधिकारीगण उपस्थित थे।

News ANP के लिए अंजली चक्रवर्ती की रिपोर्ट….

Comments

No comments yet. Why don’t you start the discussion?

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *