प्रधानमंत्री धनबाद आगमन की तैयारियों को लेकर महत्वपूर्ण बैठक संपन्न…

सैकड़ों की संख्या में जनता श्रमिक संघ के पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता हुए शामिल

झरिया(JHARIYA): प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी के 1 मार्च को धनबाद आगमन पर तैयारियों को लेकर आज भाजपा प्रदेश कार्यसमिति सदस्य सह जनता श्रमिक संघ की महामंत्री श्रीमती रागिनी सिंह के नेतृत्व में जनता श्रमिक संघ के पदाधिकारी एवं कार्यकर्ताओं के साथ एक महत्वपूर्ण बैठक झरिया कतरास मोड़ स्थित बिहार बिल्डिंग कार्यालय में की गई।

जिसमें सैकड़ों की संख्या में जनता श्रमिक संघ के पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता शामिल हुए। वहीं बैठक में मोदी जी के आगमन को लेकर विशेष चर्चा की गई और कार्यक्रम में झरिया विधानसभा में जनता श्रमिक संघ सह भाजपा कार्यकर्ताओं की उपस्तिथि अधिक से अधिक करने की रूप रेखा तैयार की गई साथ ही मोदी जी के कार्यक्रम को ऐतिहासिक बनाने का निर्णय लिया गया।

इस दौरान मुख्य रूप से श्री प्रदीप सिन्हा श्री गौरव वक्ष श्री सतेंद्र कुमार श्री दिलीप भारती श्री शिव कुमार यादव समेत सैकड़ों की संख्या में जेएसएस पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता गण मौजूद थे।

NEWS ANP के लिए झरिया से भोला बाउरी की रिपोर्ट..

Comments

No comments yet. Why don’t you start the discussion?

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *