बलियापुर परखंड के कई इलाकों में जोर सोर से फल फूल रहा है अबैध ईट भट्ठा का कारोबार..

झरिया(JHARIYA): धूम बदला तर्ज पुरानी वाली कहावत आज भी देखने को मिल रही है। बलियापुर परखंड के आमटाल बस्ती में।कहने को तो एक और जंहा अवैध रुपी कोयले की ढुलाई बड़े पैमाने पर अंकुश लगाने में पुलिस प्रशासन सफल हुई है ।

वही अवैध कारोबारियों घूम बदलकर पुरानी तर्ज पर कोयले की ढुलाई कर अब अवैध ईंट भट्टे में खटाने का काम लगातार जारी रखें हुए हैं।जिसका जिता जागता उदाहरण स्वरूप बलियापुर प्रखंड अंतर्गत आमटाल बस्ति में दर्जनों ईट भट्ठा है जो अबैध रुप से फल फूल रहा हैं। जिसके कारण अवैध कारोबारियों का हौसला सात में आसमान पर है ।

सूत्रो की माने तो संचालक के गुर्गे द्वारा मोटरसाइकिल व साइकिल से कोयला ईट भठ्ठा के आस पास जंगल झाडीं मे गिराने में आना कानी करने पर, उनके साथ मार पिट कर जबरन कोयला गिरवाकर औने पौने दाम दी जाती हैं। आमटाल बस्ती के आस पास रास्ते व घर के अगल बगल दोनो तरफ दर्जनों बोरी चोरी के कोयले का ढेर के साथ ईट का छल्ली दिखाई देगी। उक्त कोयला बेडा, दोवारी कुईयां पैच आउटसोर्सिग स्थल से निकाला जाता है। जिसपर ना तो सीआईएसएफ लगाम लगाने के लिए प्रयास करती है और नही स्थानीय पुलिस। जिसके कारण यह धंधा जोर सोर से फल फूल रहा है।

News a n p के लिए झरिया से अरविंद सिंह बुंदेला की रिपोर्ट

Comments

No comments yet. Why don’t you start the discussion?

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *