IIT ISM धनबाद में इसरो की ‘स्पेस ऑन व्हील्स’ बस का भव्य स्वागत, छात्रों को दिखेंगे चंद्रयान के मॉडल्स….

IIT ISM धनबाद में इसरो की ‘स्पेस ऑन व्हील्स’ बस का भव्य स्वागत, छात्रों को दिखेंगे चंद्रयान के मॉडल्स….

धनबाद(DHANBAD): भारतीय प्रौद्योगिकी संस्थान (IIT ISM) धनबाद में गुरुवार का दिन विज्ञान और तकनीक के उत्साह से भरा रहा। इसरो (ISRO) की विशेष प्रदर्शनी बस ‘स्पेस ऑन व्हील्स’ कैंपस पहुंची, जहां संस्थान के अधिकारियों और छात्रों ने इसका गर्मजोशी से स्वागत किया।
IIT ISM के निदेशक प्रोफेसर सुकुमार मिश्रा और माइनिंग विभाग के टेक्निकल ऑफिसर सुनील कुमार ने बताया कि इस चलती-फिरती प्रदर्शनी का मुख्य आकर्षण 1947 के बाद से अब तक अंतरिक्ष विज्ञान के क्षेत्र में हुए विकास हैं। बस के भीतर इसरो के उन सभी ऐतिहासिक पड़ावों के मॉडल लगाए गए हैं, जिन्होंने भारत को अंतरिक्ष की महाशक्ति बनाया है। चंद्रयान मिशन के मॉडल्स अब तक के सभी चंद्रयान मिशनों के सटीक मॉडल और उनकी कार्यप्रणाली को दर्शाया गया है। मॉडल के साथ उसका विवरण दिया गया है, ताकि छात्र बारीकी से समझ सकें। बस के साथ इसरो के एक्सपर्ट्स भी आए हैं, जो छात्रों के हर तकनीकी सवाल का जवाब दे रहे हैं और अंतरिक्ष विज्ञान की बारीकियां समझा रहे हैं। इस प्रदर्शनी का लाभ केवल आईआईटी के छात्र ही नहीं, बल्कि झारखंड के 500 से अधिक स्कूलों के बच्चे भी उठा सकेंगे।
उन्होंने बताया कि इस पहल का मुख्य उद्देश्य छात्रों में स्पेश विज्ञान के प्रति रुचि जगाना और उन्हें अंतरिक्ष अनुसंधान के क्षेत्र में करियर बनाने के लिए प्रेरित करना है।

NEWSANP के लिए धनबाद से कुंवर अभिषेक सिंह की रिपोर्ट

Comments

No comments yet. Why don’t you start the discussion?

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *