धनबाद(DHANBAD): आईआईटी (आईएसएम) धनबाद के छात्रों द्वारा संगठित संस्था कर्तव्य ने 19-01-2025 को वार्षिक उत्सव “प्रकाश” का आयोजन कराया। 1999 में गठित कर्तव्य संस्था ने इस वर्ष अपने 26 वर्षों की रजत अवधि भी पूरी की। सुबह 10 बजे आईएसएम के पेनमैन प्रांगण में दीप प्रज्वलन एवं राष्ट्र गान के साथ कार्यक्रम प्रारंभ हुआ..
कार्यक्रम में उपस्थित अतिथियों में एसएसपी ह्रुदीप पी. जनार्दन, एसपी अजीत कुमार, जीएम (एचआर) वाई. के. पासवान, एजीएम (वित्त) एस. के. साहू, सह निदेशक धीरज कुमार, और डीएसई आयुष कुमार शामिल थे..
अतिथियों के संबोधन के पश्चात विभिन्न प्रकार की प्रस्तुतियों – नृत्य, संगीत, नाटक, काव्य, योग, कराटे, विज्ञान प्रदर्शनी, पोस्टर डिजाइनिंग, इत्यादि के साथ पूरा दिन कार्यक्रम जोर-शोर से चला। कार्यक्रमों में धनबाद के अन्य विद्यालयों – धनबाद पब्लिक स्कूल, दून पब्लिक स्कूल, इत्यादि से भी छात्रों की बृहत भागीदारी रही। कर्तव्य द्वारा सभी बच्चों के नाश्ते-पानी का प्रबंध भी सफलतापूर्वक कराया गया..
प्रस्तुतियों के बाद प्रतियोगिताओं के परिणाम घोषित किए गए, जिनमें कर्तव्य के बच्चों के साथ-साथ अन्य विद्यालय के छात्रों ने भी शानदार प्रदर्शन दिखलाते हुए अनेकों पदक, ट्रॉफी एवं प्रमाणपत्र हासिल किए। सभी प्रतिभागियों को सर्टिफिकेट ऑफ पार्टिसिपेशन तथा उपहारों से नवाजा गया..
शाम 5 बजे के आस-पास समापन समारोह के साथ वार्षिक उत्सव “प्रकाश” सफलतापूर्वक सम्पन्न हुआ..
NEWSANP के लिए कुंवर अभिषेक सिंह की रिपोर्ट

