IIT आइएसएम के पूर्व छात्र IRAS के CMD सह CEO बने मनोज कुमार दुबे…

IIT आइएसएम के पूर्व छात्र IRAS के CMD सह CEO बने मनोज कुमार दुबे…

धनबाद(DHANBAD): भारतीय रेलवे वित्त निगम (आइआरएफसी) का नया अध्यक्ष सह प्रबंध निदेशक और मुख्य कार्यकारी अधिकारी मनोज कुमार दुबे बनाये गये हैं. दुबे धनबाद रेल मंडल में 2002 से 2006 तक वरीय बाणिज्य वित्त प्रबंधक रह चुके हैं. वह 1993 बैच के भारतीय रेलवे लेखा सेवा (आइआरएएस) के अधिकारी हैं. मनोज कुमार दुबे बिहार के भोजपुर जिले के आरा अंतर्गत सलेमपुर गांव के रहनेवाले हैं. लंबे समय तक वह बिहार में ही रहे हैं. उन्होंने अपनी पहली नौकरी यूटीआइ पटना के एक्जिबिशन रोड में की थी.

IIT आइएसएम से किया है एमबीए

मनोज कुमार दूबे हिंदू कॉलेज दिल्ली विश्वविद्यालय के पूर्व छात्र हैं. उन्होंने आइआइटी आइएसएम धनबाद से एमबीए किया है, जहां अपने बैच में शीर्ष स्थान प्राप्त कर सिल्वर मेडल जीता. भारतीय रेलवे में अपनी सेवा के दौरान, उन्होंने ई-टेंडरिंग, ई-नीलामी प्रणाली और वेतन एवं पेंशन प्रक्रियाओं के डिजिटलीकरण जैसे कई महत्वपूर्ण सुधार किये, जिनके लिए उन्हें 2011 में रेल मंत्री द्वारा नेशनल अवार्ड फॉर आउटस्टैंडिंग सर्विस से सम्मानित किया गया था.

NEWSANP के लिए धनबाद से रागिनी पाण्डेय की रिपोर्ट

Comments

No comments yet. Why don’t you start the discussion?

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *