IG होमकर विरमित, अब CRPF में सभालेंगे कमान…

IG होमकर विरमित, अब CRPF में सभालेंगे कमान…

राँची(RANCHI): झारखंड कैडर के चर्चित और निडर IPS अधिकारी अमोल वेणुकांत होमकर को मंगलवार को औपचारिक रूप से विरमित कर दिया गया। इस संबंध में झारखंड सरकार के गृह, कारा एवं आपदा प्रबंधन विभाग ने अधिसूचना जारी कर दी है। 2004 बैच के IPS अधिकारी अमोल होमकर फिलहाल झारखंड में रेल आईजी के पद पर तैनात थे। इससे पहले 26 दिसंबर को गृह मंत्रालय ने उन्हें केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल (CRPF) में आईजी के पद पर नियुक्त करने का आदेश जारी किया था। उसी आदेश के आधार पर अब उन्हें राज्य कैडर से विरमित किया गया है।

अमोल होमकर को झारखंड पुलिस के एक अनुभवी और फील्ड में सक्रिय अधिकारी के रूप में जाना जाता है। उन्होंने नक्सल प्रभावित इलाकों में कई चुनौतीपूर्ण जिम्मेदारियां संभालीं और जंगलों में चलाये गये अभियानों में अहम भूमिका निभाई। उनके नेतृत्व में पुलिस को कई बड़े ऑपरेशनों में सफलता मिली। रेल सुरक्षा के क्षेत्र में भी उनके काम को खासा सराहा गया। अब अमोल वेणुकांत होमकर राष्ट्रीय स्तर पर CRPF में अपनी सेवायें देंगे, जहां उनके अनुभव का लाभ केंद्रीय बल को मिलेगा।

NEWSANP के लिए रांची से ब्यूरो रिपोर्ट

Comments

No comments yet. Why don’t you start the discussion?

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *