सिन्दरी (SINDRI) 17 मार्च को नारी सेवा संघ द्वारा होली मिलन समारोह का आयोजन सिंदरी में किया गया। इस कार्यक्रम को श्रीमती रंजना शर्मा की अध्यक्षता में मनाई गयी। कार्यक्रम के द्वारा रंजना शर्मा ने कहा सभी लोग होली के पर्व को शांतिपूर्वक मनाएं कोई भी ऐसा अप्रिय कार्य ना करें जिससे उनके घर परिवार को परेशानीयों का सामना करना ना पड़े।
कार्यक्रम में सैकड़ो की संख्या में महिलाओं ने भाग लिया, सभी हर्षोल्लास के साथ एक दूसरे को रंग गुलाल लगाते हुए खुशियां मनाई। महिलाएं होली के इस कार्यक्रम में झूमती गाती और एक दूसरे को रंग गुलाल लगाते हुए प्यार से एक दूसरे को गले मिलते हुए नजर आई।
कार्यक्रम में मुख्य रूप से अनीता श्रीवास्तव,उमा शर्मा,जूही शर्मा,शम्पा शील,शारदा सिंह,अंजलि रॉय ,अल्पी तिवारी,प्रतिमा गोप, बबीता गोप,किरण सिंह,उषा सिंह,सपना शर्मा,संध्या सिंह,नीतू सिंह, सरस्वती देवी आदि महिलाएं कार्यक्रम में सामिल थी । सभी ने एक दूसरे को रंग गुलाल लगाने के साथ मिठाईयां भी खिलायी ।
NEWS ANP के लिए सिंदरी से राज कुमार शर्मा के साथ प्रेम प्रकाश शर्मा की रिपोर्ट…