धनबाद (DHANBAD): सिंदरी विधानसभा क्षेत्र के पूर्व विधायक इंद्रजीत महतो लगभग पांच वर्षों के लंबे अंतराल के बाद झारखंड लौटने वाले हैं। आगामी 14 अप्रैल को वे हैदराबाद से एयर एंबुलेंस के जरिए रांची पहुंचेंगे।
झारखंड वापसी के बाद वे सीधे अपने घर नहीं जाएंगे, बल्कि बोकारो स्थित मेडिकेंट हॉस्पिटल & रिसर्च सेंटर में चिकित्सकीय निगरानी में ही रहेंगे। उनके शुभचिंतकों में खुशी की लहर है।
NEWSANP के लिए धनबाद से कुंवर अभिषेक सिंह की रिपोर्ट

