गिरिडीह (GIRIDIH): डुमरियाटांड़ निवासी एवं भाजपा नेता राजकुमार सिंह ‘ननकी’ की पुत्री निधि सिंह ने Bar Council of India (BCI) की परीक्षा पहली ही बार में सफलतापूर्वक पास कर क्षेत्र का नाम रोशन किया है।
निधि सिंह की इस उपलब्धि से न सिर्फ उनके परिवार में बल्कि पूरे इलाके में खुशी की लहर है। कम उम्र में इतनी बड़ी सफलता हासिल कर उन्होंने यह साबित कर दिया कि मेहनत, लगन और आत्मविश्वास से कोई भी लक्ष्य पाया जा सकता है।
स्थानीय लोगों, सामाजिक कार्यकर्ताओं और राजनीतिक क्षेत्र से जुड़े लोगों ने निधि सिंह को इस सफलता के लिए बधाई दी है और उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की है।
राजकुमार सिंह नानकी ने बेटी की इस उपलब्धि पर गर्व जताते हुए कहा कि यह सफलता सभी बेटियों के लिए प्रेरणास्रोत है और समाज को आगे बढ़ाने में बेटियों की भूमिका बहुत अहम है।
निधि सिंह की इस कामयाबी से डुमरियाटांड़ समेत पूरे क्षेत्र का मान बढ़ा है। उनके बड़े पिता जी श्री रमाशंकर सिंह,चाचा-राम सिंह,मनोज सिंह सहित भाई संदीप सिंह संजीव सिंह विवेक सिंह रोहन सिंह ने बहन को मिठाई खिला कर शुभकामनाएं दी।
NEWS ANP के लिए गिरिडीह से ब्यूरो रिपोर्ट

